Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

महाशिवरात्रि-2025: इन चीजों से करें भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, खुल जाएंगे आपकी किस्मत के दरवाजे…! जानें कब मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का महापर्व

DigitalDesk by DigitalDesk
February 7, 2025
in धर्म, पटना, बिहार, मुख्य समाचार, वीडियो, स्पेशल
0
The festival of Mahashivratri is the biggest festival for Shiva devotees
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Mahashivratri: जानें कब है महाशिवरात्रि और कैसे करें भगवान भोलेनाथ की पूजा…क्या है इसका धार्मिक महत्व?
महाशिवरात्रि का पर्व करीब आ रहा है। महाशिवरात्रि को लेकर पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है तो आइए जानते हैं आखिर इस साल महाशिवरात्रि कब मनाई जाएगी और इसका महत्व क्या है। पूजा करने की विधि कौन सी है, जिससे भोलनाथ प्रसन्न हों।

  • महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का करें दुध से अभिषेक
  • बिल्वपत्र अर्पित करने से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
  • 26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि
  • महापर्व पर भक्त करेंगे भगवान शिवशंकर के दर्शन
  • भोलेनाथ की होगी विशेष पूजा अर्चना

महाशिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों के लिए सबसे बड़ा पर्व होता है। यह पर्व नजदीक आ रहा है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व की विशेष मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान भोलेनाथ का माता पार्वती के संग विवाह हुआ था। धार्मिक मान्यता यह भी है कि इस दिन व्रत रखने से हर किसी की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही दांपत्य जीवन सुख-शांति से भरा रहता है। मान्यता है कि अगर कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखती हैं और भगवान भोलनाथ की पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना करती हैं तो उन्हें मनचाहा जीवनसाथी मिलने का आशीर्वाद मिलता है। महाशिवरात्रि को लेकर कई लोग भ्रम की स्थिति बनी हुई है। महाशिवरात्रि का पर्व हर साल माघ माह की कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

हिन्दू पंचांग की माने तो चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 27 फरवरी को 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। क्योंकि हिंदू धर्म में उदयातिथि का ही विशेष महत्व माना जाता है, लिहाजा महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी।

किन-किन चीजों से करें भगवान भोलेनाथ का अभिषेक?

  • गाय के दूध और घी से शिवलिंग का अभिषेक करने से मिलती है भक्तों को आरोग्यता
  • जल में शक्कर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करने से पूरी होती है पुत्र की कामना
  • ज्वर की शांति के लिए करें शिव का ठंडा पानी या फिर गंगाजल से अभिषेक
  • वंश के विस्तार के लिए करें भोलेनाथ का घी की धारा से अभिषेक
  • शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने पर बुद्धि की होती है प्राप्ति
  • सरसों के तेल से शिव का अभिषेक करने पर होता है शत्रु का नाश
  • शहद से अभिषेक करने से दूर होता है तपेदिक का रोग
  • पापों को नष्ट करने के लिए करें शिव का शहद और घी से अभिषेक

शिव का जलाभिषेक करने का शुभ मुहुर्त

महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को जलाभिषेक का शुभ मुहुर्त सुबह 6 बजकर 47 मिन​ट से 9 बजकर 42 मिनिट तक है। फिर 11 बजकर 6 मिनिट से 12 बजकर 35 मिनिट तक है। वहीं शाम को शिव का जलाभिषेक करने का समय 3 बजकर 25 मिनिट से 6 बजकर 8 मिनिट तक है। फिर रात में 8 बजकर 54 मिनिट से 12 बजकर 1​ मिनिट तक है।

निशिता काल में पूजा का मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर्व पर निशिता काल पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। यह पूजा 27 फरवरी को मध्य रात्रि 12 बजकर 27 मिनिट से रात 1 बजकर 16 मिनिट तक की जाएगी। रात्रि में पहले प्रहर की पूजा का मुहूर्त भी खास माना जाता है। महाशिवरात्रि पर रात्रि के पहले प्रहर की पूजा का समय शाम 6 बजकर 43 मिनिट से रात 9:47 बजे तक रहेगा।

रात्रि में द्वितीय प्रहर की पूजा मुहूर्त

महाशिवरात्रि में रात्रि के दूसरे प्रहर की पूजा रात 9:47 बजे से 12:51 बजे तक 27 फरवरी को होगी। तृतीय प्रहर की पूजा 27 फरवरी को ही रात 12 बजकर 51 मिनिट से सुबह 3 बजकर 55 मिनिट तक होगी। महाशिवरात्रि के रात्रि चतुर्थ प्रहर की पूजा 27 फरवरी की सुबह 3 बजकर 55 मिनिट से 6:59 बजे तक होगी। वहीं पारण का समय 27 फरवरी के दिन सुबह 6 बजकर 59 मिनिट से 8:54 बजे तक रहेगा।

क्या है महाशिवरात्रि का महत्व

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती के संग विवाह किया था। इसलिए इस दिन पुरुष और स्त्री ऊर्जा के संतुलन का भी प्रतीक माने जाते हैं।

क्या है पूजा विधि

महाशिवरात्रि पर जातक को ब्रह्म मुहूर्त में शैया छोड़ देना चाहिए। इसके बाद पहले स्नान करें। फिर साफ धुले वस्त्र पहनें। इसके बाद शिवलिंग पर दूध और दही के साथ शहद, घी, गंगाजल, इत्र अर्पित करें। भगवान शिव को चंदन, बिल्वपत्र, अक्षत, पान, सुपारी, मौसमी फल, फूल और श्रीफल यानी नारियल भी अर्पित करें इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना या ओम नमः शिवाय मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए। भगवान शिव को भोग के रुप में हलवा, ठंडाई, मालपुआ अर्पित करें। लस्सी, सूखा मावा का भोग भी लगाया जा सकता है। अंत में भगवान शिव की आरती करें। इसके बाद अगले दिन स्नान कर महाशिवरात्रि का व्रत खोलें। बता दें सुहागन महिलाओं के लिए महाशिवरात्रि का व्रत बहुत खास माना जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करती हैं। वहीं भगवान भेलेनाथ को बेलपत्र, भांग और धतूरा चढ़ाया जाता है। यह चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 683
Tags: #biggest festival#festival Mahashivratri#Shiva devotees
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version