Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का श्रीअन्न की खरीदी पर जोर. ..अब तक इतने मीट्रिक टन खरीदा मोटा अनाज.. .! खिले किसानों के चेहरे

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2024
in उत्तर प्रदेश, कृषि, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
The entire focus of the Yogi government of Uttar Pradesh is on coarse grains ie Shri Anna
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार का पूरा फोकस लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मोटे अनाज यानी श्रीअन्न पर है। सरकार श्री अन्न की खरीदी पर खास जोर दे रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश की बीजेपी सरकार श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने के साथ ही किसानों आर्थिक रुप से सशक्त भी कर रही है।

  • योगी सरकार दे रही श्रीअन्न की खरीदी पर जोर
  • 31 दिसंबर तक जारी रहेगी श्रीअन्न की खरीदी
  • किसानों से 28,631 मीट्रिक टन ज्वार की खरीदी
  • अब तक 73,246 मीट्रिक टन बाजरा की खरीदी
  • 29,773 मीट्रिक टन ज्वार की खरीदी
  • किसानों को 200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
  • धान खरीद के लिए 4323 क्रय केंद्र स्थापित
  • 23 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद

खरीफ के सीजन में यूपी की योगी सरकार ने ज्वार की खेती करने वाले अन्नदाता किसानों से अब तक लक्ष्य 20 हजार मीट्रिक टन से अधिक करीब 28 हजार 631 मीट्रिक टन ज्वार की खरीदारी कर चुकी है। योगी सरकार की ओर से प्रदेश में श्रीअन्न की खरीदारी 31 दिसंबर तक जारी रहेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बाजरा के लिए 306 और ज्वार के लिए 79 क्रय केंद्र

खरीफ विपणन साल 2024-25 में यूपी की योगी सरकार धान के साथ मोटे अनाजों श्रीअन्न की खरीद निर्धारित एमएसपी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सुनिश्चित कर रही है। मोटे अनाजों के तहत बाजरा और ज्वार की खरीद की जा रही है। यूपी सरकार की ओर से प्रदेश के चिन्हित विभिन्न जनपदों में बाजरा के लिए करीब 306 और ज्वार के लिए करीब 79 क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। जहां पर किसान आसानी से अपनी उपज सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर बेच रहे हैं।

विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार योगी सरकार अब तक 13 हजार 617 किसानों से 73 हजार 246 मीट्रिक टन बाजरा और 6 हजार 335 किसानों से 29 हजार 773 मीट्रिक टन ज्वार की खरीदी को पूरा कर चुकी है। इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान भी कर दिया गया है। वहीं धान की खरीद के लिए योगी सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश में 4 हजार 323 क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। जहां पर 3 लाख 27,915 किसानों से 23 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीद पूरी हुई हो चुकी है।

किसानों को GBT के जरिए बैंक खाते डाली जा रही राशि

इसके लिए सभी खरीदी केंद्र पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक नियमित रूप से खुले रहते हैं। किसानों के लिए इस केंद्रों पर बैठने, पानी, छाया के साथ धान सुखाने की उचित व्यवस्था भी की गई है। किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान तय किया जा रहा है, जो पंजीकृत किसानों को जीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में मोटे अनाज श्रीअन्न को बढ़ावा दे रही योगी सरकार ने बाजरा, मक्का और ज्वार का न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी तय कर दिया है। मोटे अनाज क्रय नीति का निर्धारण करते समय बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2625 रुपये, मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2225 रुपये प्रति क्विंटल, ज्वार (हाइब्रिड) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3371 और ज्वार (मालदांडी) का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3421 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए 2.20 लाख टन बाजरा और 15 हजार टन मक्का और 20 हजार टन ज्वार खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। बता दें यूपी में मोटे अनाज श्रीअन्न की खरीद 31 दिसंबर 2024 तक होगी।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 615
Tags: #coarse grain#shrianna#Yogi government Uttar PradeshCM Yogi Adityanath
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version