Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

रेल बजट 2023:2.40 लाख करोड़ से बदलेगी भारतीय रेलवे की दशा और दिशा

DigitalDesk by DigitalDesk
February 4, 2023
in दिल्ली, बिजनेस, मुख्य समाचार
0
rail budget 2023
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Rail Budget 2023-24:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी बुधवार को संसद में देश का बजट पेश किया था। वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। संसद में बजट पेश किए जाने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बजट के लिहाज से रेलवे की योजनाओं का खुलासा किया। इसके साथ ही रेल मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अलग-अलग कामों के लिए खर्च की जाने वाली रकम की भी जानकारी शेयर की है।

  • नई लाइन के लिए खर्च होंगे 39,660 करोड़ रुपये
  • बढ़ेगी ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज की संख्या
  • 30,749 करोड़ से बनेगी लाइन डबल
  • 30,749 करोड़ से बनेगी लाइन डबल
  • 4600 करोड़ में बदलेगा गेज

17,296 करोड़ से होगा ट्रैक रिन्यूअल

रेल मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अमृतकाल के पहले बजट में रेलवे के ट्रैक रिन्यूअल के लिए 17 हजार 296 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इस राशि से भारतीय रेल अपने नेटवर्क में इस्तेमाल की जा रही पुरानी पटरियों को बदलकर नई पटरियां बिछाएगी। रोलिंग स्टॉक प्रोडक्शन के लिए 51 हजार 510 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन पैसों से भारतीय रेल लोकोमोटिव, यात्री कोच और अन्य रोलिंग स्टॉक का निर्माण करेगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया कि केन्द्र सरकार ने भारतीय रेल के लिए जो बजट जारी किया है उनमें से 39 हजार 660 करोड़ रुपये नई रेल लाइन को बिछाने में खर्च किया जाएगा। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि देश में नई रेल लाइन को लेकर भी बड़े स्तर पर काम होगा।

बनाए जाएंगे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज की संख्या

रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज के लिए 8 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। भारतीय रेल इन पैसों से ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण करेगी। इसके अलावा दूसरे ब्रिज के लिए भी 1255 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यानी अलग-अलग ब्रिज के निर्माण के लिए कुल 9255 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेल मंत्रालय ने बताया कि सरकार द्वारा आवंटित की गई 2.40 लाख करोड़ रुपये में से 30 हजार 749 करोड़ रुपये रेल लाइन की डबलिंग के लिए खर्च किए जाएंगे। बताते चलें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सिंगल लाइन वाले रेल रूट को तेजी से डबल लाइन में बदला जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार ने रेलवे लाइन के दोहरीकरण को गति देने के लिए मोटी रकम आवंटित की है। देश में अभी भी कई जगहों पर पुरानी लाइन जैसे नैरो गेज और मीटर गेज बिछी हुई हैं। केन्द्र सरकार ने इन गेज को दूसरे गेज में बदलने के लिए 4600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

Post Views: 190
Tags: budget in Parliamentnew lineOver bridgerailway planunder bridgeUnion Railway Minister Ashwini Vaishnav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version