Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ट्रूडो को भारी पड़ रहा भारत का विरोध, एलन मस्क ने की भविष्यवाणी…अगले चुनाव में ट्रूडो का खेल खत्म….!

DigitalDesk by DigitalDesk
November 8, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Tesla CEO Elon Musk Canada PM Justin Trudeau
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत-कनाडा के रिश्तों में लगातार कड़वाहट घुलती जा रही है। रिश्ते सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने जीत दर्ज की है। ट्रंप के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अमेरिका की प्रतिष्ठित कंपनी टेस्ला के सीईओ और अरबपति एलन मस्क ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो को लेकर बड़ा कटाक्ष किया। अपने ट्वीट में मस्क ने आने वाले दिनों कनाडाई संघीय चुनाव में जस्टिन ट्रूडो के पतन की भविष्यवाणी की है। यह चुनाव अगले साल 20 अक्टूबर 2025 या उससे पहले हो सकते हैं।

  • जस्टिन ट्रूडो कर रहे 2013 से लिबरल पार्टी का नेतृत्व
  • 2025 में होंगे कनाडाई संघीय चुनाव
  • कनाडाई संघीय चुनाव में होगी ट्रूडो की परीक्षा
  • ट्रूडो को भारी पड़ रहा भारत का विरोध

अरबपति एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर किये एक पोस्ट पर टिप्पणी की है। जिसमें लिखा था कि जर्मनी की समाजवादी सरकार गिर गई है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने कहा आने वाले दिनों चुनाव में जस्टिन ट्रूडो का भी खेल खत्म होगा।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

कई पार्टियों से होगा ट्रूडो का मुकाबला

जस्टिन ट्रूडो कनाडा में साल 2013 से लिबरल पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन ट्रूडो के लिए अब यह चुनाव की कठीन परीक्षा से कम नहीं हैं। एलन मस्क की ओर से की गई टिप्पणी संभवतः जस्टिन ट्रूडो की वर्तमान अल्पसंख्यक सरकार के हालात से उपजी है। जो ट्रूडो को सत्ता खोने के लिए और अधिक संवेदनशील बनाती है। कनाडाई संघीय के चुनाव में जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी का चुनावी मुकाबला पियरे पोलिएवर की अगुवाई वाली कंजर्वेटिव पार्टी के साथ ही न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी सहित दूसरी प्रमुख पार्टियों के साथ होगा। ब्लॉक क्यूबेकॉइस और ग्रीन पार्टी भी चुनाव में सीटों के लिए होड़ में नजर आएगी।

खासतौर पर एलन मस्क ने तीन-पक्षीय गठबंधन के पतन के बाद जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज को मूर्ख कहा है। मस्क ने जर्मन में एक पोस्ट कर लिखा है कि ओलाफ एक मूर्ख हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने एलन के लिए लिखा कि ट्रूडो से छुटकारा पाने के लिए कनाडा को आपकी मदद चाहिए। सोशल मीडिया पर की गई इसी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए एलन मस्क ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि आने वाले चुनाव में ट्रूडो का भी खेल खत्म होगा।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Canada PM Justin Trudeau#Tesla CEOElon Musk
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version