Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home कृषि

उत्तर भारत से लेकर उत्तर-पश्चिमी राज्यों तक तापमान सामान्य से काफी नीचे….इन तीन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट…

DigitalDesk by DigitalDesk
January 13, 2026
in कृषि, दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Temperatures in North India and North Western states are well below normal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मौसम अपडेट | 13 जनवरी 2026

नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहरे का कहर जारी है। उत्तर भारत से लेकर उत्तर-पश्चिमी राज्यों तक तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने राहत की बजाय चिंता बढ़ाने वाली चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। कई इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। खासतौर पर सुबह और रात के समय ठंड का असर ज्यादा रहेगा। दिल्ली सहित कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। कुल 17 जिलों में भीषण शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है।

इन तीन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

  • जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 18 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

  • हिमाचल प्रदेश के मनाली में गुरुवार को भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है। यहां 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

  • लद्दाख में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भारी बर्फबारी हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की आशंका जताई गई है।

इन इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है और पहाड़ी रास्तों पर फिसलन बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली में और गिरेगा पारा

राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। घना कोहरा दृश्यता को प्रभावित कर सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।

आज प्रमुख शहरों का तापमान (13 जनवरी)

  • दिल्ली: अधिकतम 17°C | न्यूनतम 5°C

  • मुंबई: अधिकतम 29°C | न्यूनतम 24°C

  • चेन्नई: अधिकतम 28°C | न्यूनतम 23°C

  • कोलकाता: अधिकतम 22°C | न्यूनतम 12°C

  • लखनऊ: अधिकतम 17°C | न्यूनतम 8°C

  • पटना: अधिकतम 16°C | न्यूनतम 9°C

  • रांची: अधिकतम 20°C | न्यूनतम 7°C

  • भोपाल: अधिकतम 24°C | न्यूनतम 11°C

  • जयपुर: अधिकतम 21°C | न्यूनतम 9°C

  • मनाली: अधिकतम 2°C | न्यूनतम -12°C

  • नैनीताल: अधिकतम 16°C | न्यूनतम 4°C

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश में आज यानी 13 जनवरी को कई जिलों में भीषण शीतलहर चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, आजमगढ़, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, टुंडला, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में ठंडी हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यात्रियों को वाहन धीरे चलाने और कोहरे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान में सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ असर दिखाया है। कई जिलों में तापमान जमाव बिंदु के करीब या उससे नीचे चला गया है। बीती रात सीकर फतेहपुर में  कड़ाके की ठंड के बीच शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा लूणकरणसर में 0.4, चूरू में 1.3, श्रीगंगानगर में 1.4, करौली और पिलानी में 1.5, सीकर में 2.0, नागौर में 2.4, जैसलमेर में 2.5, दौसा में 2.6 और सिरोही में 3.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में शीतलहर का दौर अभी जारी रहेगा।

पंजाब-हरियाणा में पाला पड़ने की आशंका

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। हरियाणा के गुरुग्राम और पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर के साथ पाला पड़ने की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR में कब मिलेगी राहत

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। सफदरजंग मौसम केंद्र में तीन साल में सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है, इसके बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है।

Post Views: 316
Tags: below normalNorth India and North Western statesTemperatures
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version