Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

लीड्स टेस्ट से पहले मिलेगा टीम इंडिया को गौतम गंभीर का साथ…मां की बीमारी के चलते इंग्लैड से लौट आए थे गंभीर

DigitalDesk by DigitalDesk
June 17, 2025
in Uncategorized
0
Team India will get the support of Gautam Gambhir before the Leeds Test
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लीड्स टेस्ट से पहले मिलेगा टीम इंडिया को गौतम गंभीर का साथ…मां की बीमारी के चलते इंग्लैड से लौट आए थे गंभीर

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ी राहत मिली है। मुख्य कोच गौतम गंभीर पारिवारिक आपातकाल के चलते भारत लौट गए थे, अब एक बार फिर टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। गौतम गंभीर मंगलवार को इंग्लैंड रवाना हो रहे हैं, 20 जून से लीड्स में शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

पारिवार के चलते लौटे थे भारत

सूत्रों की माने तो गौतम गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके चलते गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे को बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा। हालांकि अब उनकी माता की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। इसी कारण गंभीर फिर से इंग्लैंड जाने के लिए रवाना हो रहे हैं।

गंभीर आज होंगे रवाना

गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। जिसके कारण भारतीय मुख्य कोच को स्वदेश लौटना पड़ा था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े सूत्र ने कहा गंभीर की माता की स्थिति अभी ठीक है। वे आज मंगलवार को रवाना होंगे। आज के दिन टीम के साथ जुड़ जाएंगे। बता दें भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बेकेनहैम में भारत और भारत ए के बीच दर्शकों के बगैर खेले गए इंट्रा-स्क्वाड मैच का हिस्सा नहीं बने थे। उनकी अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने पांच मैचों की इस सीरीज से पहले टीम की तैयारियों पर नजर रखी थी। शुभमन गिल की अगुआई वाली टेस्ट टीम इंडिया साल 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली सीरीज जीतने की तलाश में है।

गंभीर की अनुपस्थिति में किसने संभाली जिम्मेदारी?

गंभीर की गैरमौजूदगी में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे, बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक, और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाली। टीम ने बेकेनहैम में इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला, जो दर्शकों के बिना आयोजित किया गया, ताकि रणनीतियाँ विपक्षी टीम की नजरों से दूर रहें।

भारत के लिए अहम सीरीज

भारत के लिए यह इंग्लैंड दौरा आसान नहीं होने वाला है। टीम 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश में जुटी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपना बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करना होगा। इस सीरीज के साथ ही भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र की शुरुआत भी करने जा रहा है। भारत ने हाल ही में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों से टेस्ट सीरीज गंवाई हैं, जिससे दबाव और बढ़ गया है। ऐसे में गंभीर की रणनीतिक सोच और नेतृत्व टीम के लिए बड़ी मदद हो सकती है।

तैयारियों में कोई कसर नहीं

इस सीरीज से पहले भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनौपचारिक टेस्ट खेले, जिनमें बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं मुख्य टीम ने खाली स्टेडियम में इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेलकर अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखा। कोच गंभीर की वापसी से भारतीय ड्रेसिंग रूम में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास आएगा। इंग्लैंड की चुनौती मुश्किल जरूर है, लेकिन एक तैयार और संतुलित टीम के साथ भारत जीत की उम्मीद रख सकता है। पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में शुरू होगा, और सभी की निगाहें गंभीर और गिल की रणनीतियों पर होंगी। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Leeds Test#support of Gautam GambhirTeam India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version