Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

तालिबान ने मार गिराये पाकिस्तान के 19 सैनिक… 2 सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा…पाक को भारी पड़ रही एयर स्ट्राइक

DigitalDesk by DigitalDesk
December 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
Taliban retaliated against Pakistan Clash in Paktia and Khosht province
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

तालिबान ने मार गिराये पाकिस्तान के 19 सैनिक… 2 सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा…पाक को भारी पड़ रही एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ की गई एयर स्ट्राइक करना भारी पड़ती नजर आ रही है। तालिबान ने इसका बदल लेते हुए हमला कर दिया है। बदला लेने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया। जिसके बाद पाकिस्तान और तालिबान के बीच पख्तिया और खोश्त प्रांत में झड़प हुई। दोनों पड़ोसी देशों के बीच हुई इस झड़प में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए है।

Related posts

INDIA गठबंधन ने भरी नई हुंकार, 25 दलों की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर; हर दो महीने होगी रणनीतिक बैठक

INDIA गठबंधन ने भरी नई हुंकार, 25 दलों की बैठक में विपक्षी एकता पर जोर; हर दो महीने होगी रणनीतिक बैठक

June 8, 2026
Gold-Silver Price Today: सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, चांदी में भी हलचल; महंगाई के बीच बढ़ी निवेशकों की चिंता

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! पांच दिन की गिरावट के बाद जानिए 08 जून के ताज़ा भाव

June 8, 2026
  • पाकिस्‍तानी और तालिबान में भिड़ंत
  • पाकिस्तान ने की थी अफगानिस्तान के खिलाफ एयर स्ट्राइक
  • पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक करना भारी पड़ती नजर आ रही
  • तालिबान ने इसका बदला लेने की लिये किया हमला
  • पाकिस्तान के खिलाफ एक ऑपरेशन शुरू किया है
  • पख्तिया और खोश्त प्रांत में पाकिस्तान और तालिबान के बीच झड़प
  • झड़प में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद से ही उसके और तालिबान के बीच संबंध बिगड़ते जा रहे हैं। एयर स्ट्राइक के बाद जब तालिबान के लड़ाके पाकिस्तान की सीमा की ओर बढ़ रहे थे, तो पाक सैनिक से उनकी भिंडत हो गई। शनिवार को भी दोनों के बीच खोस्त और पख्तिया प्रांतों से लगी बॉर्डर पर सुबह से झड़प चल रही है। तालिबान के लड़ाकों के आगे बढ़ने की सूचना मिलते ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने धमकी दी थी कि यदि तालिबान लड़ाई से परहेज नहीं करता है तो वे हमले जारी रखेंगे। हालांकि पाक पीएम शहबाज शरीफ की इस धमकी का असर तालिबान पर नहीं पड़ा है।

बता दें पाकिस्तान की ओर से क्रिसमस से एक दिन पहले अफगानिस्तान के कई ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी। जिसमें करीब 50 लोग मारे गए थे। ऐसे में इस एयर स्ट्राइक का बदला लेने के लिए तालिबानी लड़ाकों ने एक ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इसकी जानकारी खुद तालिबानी अधिकारियों की ओर से दी गई है।

2 सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा

तालिबान की ओर से दावा किया है कि अब तक उसके लड़ाकों ने पाकिस्तान की दो सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इसके अतिरिक्त पाकिस्तानी सेना के कई जवानों को भी मार गिराया है। तालिबान से झड़प में मारे गये 19 पाकिस्तानी सैनिक रक्षा मंत्रालय के सूत्रों की ओर से बताया कि खोस्त के साथ पख्तिया प्रांत में अफगान और पाकिस्तानी सीमा बलों के बीच हुई झड़प में अब तक पाकिस्तान के 19 सैनिक मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से दागे गए मोर्टार के गोले के चलते पक्तिया के दंड-ए-पाटन जिले में तीन स्थानीय नागरिकों की भी मौत हुई है। दोनों देशों के सैनिकों के बीच अभी भी झड़प जारी है।

हमले से लिया एयर स्ट्राइक का बदला

पाकिस्तान की ओर से की गई एयर स्ट्राइक में कई लोगों के मारे जाने की जानकारी तालिबान प्रशासन की ओर से दी गई थी। जिसके बाद से तालिबान की ओर से बदला लेने की कोशिशें की जा रही हैं। तालिबान ने बड़ी संख्या में अपने लड़ाके सीमा पर तैनात कर दिए हैं।

बे-असर रही शहबाज शरीफ की धमकी

पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने धमकी दी थी कि तालिबान को लड़ाई से परहेज करना चाहिए। ऐसा नहीं किया जाता है तो आगे भी अफगानिस्तान में पाक हमले जारी रहेंगे। पाकिस्तान वायुसेना की ओर से पिछले दिनों अफगानिस्तान स्थित पाकटीआ प्रांत में हवाई हमला कर 50 लोगों को मार दिया गया था। इसके बाद से तालिबान की सरकार ने बड़ा ऐलान किया था कि वे इसका बदला लेंगे और करारा जवाब देंगे, लेकिन पाक पीएम शहबाज शरीफ की धमकी के बाद भी तालिबानी लड़ाके लगातार पाकिस्तान पर हमलावर नजर आ रहे है।

Post Views: 494
Tags: #Paktika and Khost province#Taliban retaliated against Pakistan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version