Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home ऑटो

सुरेखा यादव बनीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट, पांच मिनट पहले पहुंचाई ट्रेन

DigitalDesk by DigitalDesk
March 15, 2023
in ऑटो, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई
0
Surekha Yadav Vande Bharat Express
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुरेखा यादव ये वो नाम है जो आज सुर्खियों में बना हुआ है। ये किसी राजनीति पार्टी से जुड़ी नहीं है, इनकी पहचान है वो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जिसे चलाकर सुरेखा ने इतिहास रच दिया है। जी हां सुरेखा यादव भारत की सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने वाली पहली लोको पायलट बन गईं हैं। देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं देश की पहली महिला पायलट सुरेखा यादव को बधाई दी। रेल मंत्री ने नारी शक्ति की सराहना भी की है।

एशिया की पहली महिला लोको पायलट भी हैं सुरेखा

बता दें एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने वंदे भारत एक्सप्रेस चलाकर एक नया इतिहास रचा है। सोमवार 13 मार्च को सुरेखा यादव ने सोलापुर-सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई। इस तरह वे वंदे भारत एक्स्प्रेस चलाने वाली पहली महिला लोको पायलट बन गईं। बता दें सुरेखा यादव को केवल देश की बल्कि एशिया की पहली महिला लोको पायलट का खिताब भी मिला है।

Related posts

Braking news today

Breaking News: 5 सितंबर की 10 बड़ी खबरें: ISRO की उड़ान से लेकर बाढ़, साइबर ठगी और सोने की तेजी तक देश-दुनिया में हलचल

September 5, 2026
राशिफल और पंचांग: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर चंद्रमा रहेगा वृश्चिक राशि में..जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Rashifal: 5 सितंबर राशिफल इन राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की और धन लाभ के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का हाल

September 5, 2026
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ट्वीट

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ट्वीट

बता दें सुरेखा यादव महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली हैं। वे 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं थी। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार से उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। बता दें अप्रैल 2000 में तत्कालीन रेल मंत्री ममता बनर्जी ने पहली बार चार महानगरीय शहरों में लेडीज स्पेशल लोकल ट्रेन शुरू की थी। उस चालक दल में सुरेखा यादव भी शामिल थीं। इसके अलावा उनके करियर में एक महत्वपूर्ण घटना 8 मार्च 2011 को जुड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुरेखा यादव ने डेक्कन क्वीन नाम की रेलगाड़ी को पुणे से सीएसटी मुंबई तक चलाया।
अब सुरेखा की इस नई उपलब्धि की जानकारी स्वयं रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने ट्वीट में सुरेखा की तस्वीर साझा की और लिखा है कि ये हैं वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट श्रीमती सुरेखा यादव।

समय से पहले पहुंची ट्रेन

बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर सुरेखा यादव का अभिनंदन किया गया। दरअसल ये ट्रेन सही समय पर सोलापुर से चली और अपने तय समय से पांच मिनट पहले छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर पहुंची। ट्रेन चलाने के साथ-साथ चालक दल सीखने की प्रक्रिया में सिग्नल का पालन करना ही नहीं नए उपकरणों पर हाथ आजमाना और दूसरे चालक दल के सदस्यों के साथ समन्वय बैठाने के साथ ट्रेन चलाने के लिए सभी मापदंडों का पालन करना भी शामिल रहता है। सुरेखा ने जिनका बखुबी पालन किया। सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

Tags: first woman loco pilotSolapur-CSMTSurekha YadavVande Bharat Express train
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version