Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम फटकार…एसबीआई को देना ही होगी यह जानकारी

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Supreme Court State Bank of India Electoral Bond Supreme Court Five member Bench Election Commission
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में जमकर फटकार लगाई है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने जानकारी देने के लिए समय बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका को भी खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने कहा कि एसबीआई मंगलवार तक इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी चुनाव आयोग दे। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने पिछले माह फरवरी में इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम पर रोक लगाई थी।

  • चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट की एसबीआई को फटकार
  • 12 मार्च तक देना होंगे SBI को आंकड़े
  • बैंक के वकील साल्वे ने मांगा था 30 जून तक का समय
  • समय मांगे जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनाव आयोग को एक दिन बाद मंगलवार की शाम 5 बजे तक जानकारियां प्रकाशित करने के भी आदेश एसबीआई को दिए गए हैं। बता दें बैंक ओर से कोर्ट में पेश हुए सीनियर एडवोकेट हरीश साल्वे ने अदालत को बताया है कि बैंक को जानकारी जुटाने के लिए अभी और समय की आवश्यकता है। साल्वे ने इसके लिए मामले की संवेदनशीलता का हवाला भी दिया और पूरी प्रक्रिया में नाम नहीं होने की बात भी कही। बैंक के वकील साल्वे ने कोर्ट को बताया कि दानदाता की जानकारी को बैंक की तय शाखाओं में सील बंद लिफाफे में रखा जाता है। जहां से कलेक्ट करने में समय लग सकता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सीजेआई चंद्रचूड़ ने एसबीआई की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा ‘आप कह रहे हैं कि जानकारियों को सीलबंद लिफाफे में रखा गया है। मुंबई ब्रांच में सीलबंद लिफाफे में जमा कराया गया है। उन्होंने कहा कोर्ट के निर्देश जानकारियों का मिलान करने के लिए नहीं थे। कोर्ट चाहती थी कि SBI दानदाताओं की जानकारी सामने रखे। लेकिन आप आदेश का पालन क्यों नहीं कर रहे हैं?’

कोर्ट ने बैंक से कहा- 26 दिन तक क्या किया

शीर्ष न्यायालय ने 30 जून 2024 तक का समय मांगने पर एसबीआई को फटकार लगाई है। अदालत ने यह भी कहा कि पिछले 26 दिन में आपने क्या कदम उठाए हैं। आवेदन में इस पर कुछ भी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं पांच सदस्यीय बेंच में शामिल जस्टिस खन्ना ने कहा कि सभी जानकारियां सीलबंद लिफाफों में हैं। आपको केवल उन लिफाफों को खोलना है और जानकारी देनी है। दरअसल एसबीआई ने इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी निर्वाचन आयोग को देने के लिए 30 जून 2024 तक का समय मांगा था। ऐसे में भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय बेंच इस मामले पर सुनवाई कर रही है। पांच सदस्यीय बेंच में जस्टिस संजीव खन्ना के साथ जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस जेबी पारदीवाला के अलावा जस्टिस मनोज मिश्रा शामिल हैं।

Post Views: 265
Tags: #Electoral Bonds#State Bank of India#Supreme Court Five-member BenchElection CommissionSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version