Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

EVM और VVPAT की क्रॉस-चेकिंग पर सुप्रीम फैसला….कोर्ट ने खोली जांच की राह, PM ने कहा ये बड़ी बात

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Supreme Court rejects ballot paper voting petition EVM VVPAT slip cross checking
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

सुप्रीम कोर्ट ने मत पत्र यानी बैलट पेपर से चुनाव कराने और इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी EVM और VVPAT स्लिप की सौ फीसदी क्रॉस-चेकिंग कराने से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला भी दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने EVM के उपयोग के 42 साल के इतिहास में पहली बार जांच की राह खोल दी है। बता दें 1982 में पहली बार केरल में ईवीएम से आम चुनाव ​कराये गए थे। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में चुनौती के बाद इन्हें बाद में रद्द कर दिया गया था।

  • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की बैलट पेपर से मतदान की याचिका
  • EVM और VVPAT स्लिप की क्रॉस-चेकिंग से भी इंकार
  • सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला भी दिया
  • 42 साल के इतिहास में पहली बार खोली जांच की राह
  • सभी याचिकाएं खारिज हो गईं
  • EVM की जांच के आदेश से थोड़ी राहत
  • ADR के वकील प्रशांत भूषण का बयान
  • ‘सुप्रीम कोर्ट ने कई निर्देश दिए’
  • ‘कैंडिडेट्स के लिए शिकायत और जांच की बात कही’
  • इसके बाद सभी याचिकाएं कर दी गईं खारिज
  • 1982 में हुआ था ईवीएम का उपयोग
  • पहली बार केरल में हुई थी ईवीएम वोटिंग
  • केरल में कराये गये थे ईवीएम से आम चुनाव
  • तब सुप्रीम कोर्ट में कर दिया था चुनाव रद्द
  • बिहार के अररिया में बोले पीएम मोदी
  • ‘बैलेट पेपर लूटकर राज किया’
  • ‘EVM हटाना चाहते हैं ये’
  • ‘विपक्ष के सपने चूर-चूर हो गए’

सुनवाई शुक्रवार 26 अप्रैल को ऐसे समय हुई जब लोकसभा के लिए दूसरे चरण की वोटिंग हो रही थी। बेंच जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस संजीव खन्ना ने सुनवाई की थी। यह फैसला दोनों ने एकमत होकर सुनाया है। न्यायमूर्ति दत्ता ने संतुलित दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया और अंध संदेह के प्रति आगाह किया जो लोकतांत्रिक संस्थानों में विश्वास को कमजोर कर सकता है। उन्होंने लोकतंत्र की विभिन्न शाखाओं के बीच सद्भाव और विश्वास के मूलभूत सिद्धांतों को मजबूत करने के लिए रचनात्मक आलोचना की आवश्यकता पर बल दिया। न्यायमूर्ति दत्ता ने अपने विचार-विमर्श में साक्ष्यों पर अदालत की निर्भरता को रेखांकित किया।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

SC ने ECI को दो निर्देश जारी किये

बहरहाल सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दो निर्देश जारी किये। सबसे पहले, इसने ईवीएम में सिंबल लोडिंग के बाद सिंबल लोडिंग यूनिट को सील करने का आदेश दिया। साथ ही इस यूनिट को कम से कम 45 दिनों तक संरक्षित रखे जाने के लिए भी निर्देश दिये। यह भी निर्देश दिये कि दूसरे और तीसरे क्रम संख्या में उम्मीदवारों के अनुरोध पर ईवीएम के माइक्रोकंट्रोलर की मेमोरी की जांच परिणाम घोषित होने के बाद इंजीनियरों की एक टीम द्वारा की जाएगी। इसके अलावा अदालत ने सिफारिश की कि चुनाव आयोग वीवीपैट पर्चियों का मिलान करने के लिए एक समर्पित मशीन को नियोजित करने की व्यवहार्यता का पता लगाए। जिससे चुनावी प्रक्रिया की दक्षता और सटीकता में वृद्धि हो सके।

SC के चुनाव आयोग को निर्देश

चुनाव आयोग को निर्देश देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क​हा सिंबल लोडिंग प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इस यूनिट को सील किया जाए। इतना ही नहीं सील की गई यूनिट को कम से कम 45 दिन तक स्ट्रॉन्ग रूम में स्टोर किया जाए। ईवीएम से पेपर स्लिप की गिनती के सुझाव का परीक्षण करने के ​भी निर्देश सुप्रीम कोर्ट ने दिये। साथ ही कहा कि यह भी देखा जाए कि क्या चुनाव निशान के अलावा हर राजनीतिक पार्टी के लिए बारकोड भी हो सकता है।

SC का फैसला विपक्ष के मुंह पर तमाचा-मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के अररिया में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने कहा सर्वोच्च न्यायालय का फैसला विपक्ष के मुंह पर एक तरह से करारा तमाचा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए। विपक्ष ने बैलेट पेपर लूटकर राज किया। ये इसलिए ही EVM को हटाना चाहते हैं। लेकिन इनके सपने अब चूर-चूर हो गए हैं।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 403
Tags: #EVM VVPAT slip cross checking#rejects ballot paper voting petitionSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version