Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम रोक….कभी गांधीजी ने भी कहा था ‘अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं’

DigitalDesk by DigitalDesk
November 13, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Supreme Court ban on bulldozer action bench of Justice BR Gavai and Justice Vishwanathan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने एक बार कहा था अपराध से घृणा करो, अपराधी से नहीं। कमोबेश बुलडोजर एक्शन पर भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से कुछ इसी वाक्य को ध्यान में रखते हुए रोक लगाई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी बुलडोजर एक्शन को लेकर आदेश कुछ जगहों पर लागू नहीं होगा।

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि चाहे आरोपी हो या अपराधी, बगैर नोटिस दिए अवैध निर्माण पर किसी तरह का बुलडोजर एक्शन नहीं होगा। कोर्ट की ओर से कहा गया है ​कि संविधान में अच्छेद 130 के तहत भारत के सभी नागरिक को संपत्ति का अधिकार देता है। किसी के महज अपराधी हो जाने से उसका घर तोड़कर उसके परिवार को घर से वंचित नही किया जा सकता।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • अवैध निर्माण ढहाने की कराई जए कार्यवाही की वीडियोग्राफी
  • सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत निर्माण पर आदेश लागू नहीं होगा
  • संविधान देता है भारत के सभी नागरिक को संपत्ति का अधिकार
  • महज अपराधी हो जाने से नहीं तोड़ा जा सकता उसका घर
  • तोड़कर उसके परिवार को घर से वंचित नही किया जा सकता

अब बगैर वैधानिक कार्यवाही पूरी किये कोई भी अधिकारी अवैध निर्माण के खिलाफ भी एक्शन नहीं ले सकेगा। इसके साथ ही यदि अब कोई ऐसा करता है तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि बुलडोजर कार्यवाही से पहले पीड़ित पक्ष को सुनवाई के लिए अवसर देना होगा।

साथ ही किसी भी तरह के अवैध निर्माण को तोड़ने के लिए उसे चिन्हित करने के लिए जिले में डीएम की ओर से एक नोडल अधिकारी नियुक्ति करना होगा। इसके साथ् ही तीन माह में डिजिटल पोर्टल भी बनाने के आदेश दिये हैं। अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही करने से पहले संबंधित को डिजिटल पोर्टल पर नोटिस जारी करना होगा। कानून का पालन करवाना कोर्ट का काम है, अधिकारी अपने हाथ में कानून न लें।

बता दें सुप्रीम कोर्ट की ओर से अपराधियों के खिलाफ किये जा रहे हैं बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अपने फैसले में कहा गया है कि मनमाने तरीके से किसी का भी घर नहीं तोड़ा जा सकता। महज किसी के आरोपी होने के चलते उसका घर नहीं गिरा सकते। सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी यह आदेश किसी एक राज्य के लिए नहीं बल्कि देशभर के लिए है। हालांकि कोर्ट कीे ओर से यह भी बताया गया है कि उसका यह फैसला किन जगहों पर लागू नहीं होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा उसका निर्देश ऐसी जगहों पर लागू नहीं होगा जो सार्वजनिक भूमि से जुड़े हैं, जहां कोई अनधिकृत निर्माण किया गया । इसके साथ ही वहां भी यह आदेश लागू नहीं होगा जहां न्यायालय की ओर से ध्वस्तीकरण को लेकर आदेश जारी किये गये हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 492
Tags: #bans bulldozer action#bench of Justice BR Gavai and Justice VishwanathanSupreme Court
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version