Monday, September 28, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती हमला,विस्फोट के बाद वहां बिखरे पड़े थे मानव अंग

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आर्थिक तंगी और महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए विस्फोट में 44 लोगों की मौत हो गई। बता दें इस्लामी पार्टी की ओर से आयोजित राजनीतिक रैली के दौरान आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। विस्फोट के बाद धमाके में 44 लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। विस्फोट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ को निशाना बनाया गया। दरअसल यह एक प्रभावशाली फायरब्रांड मौलवी के नेतृत्व वाली पार्टी है और शाहबाज सरकार में शामिल है।

  • जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-एफ को निशाना बनाया
  • आत्मघाती हमले में 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल
  • विस्फोट में 44 लोगों की मौत, कई घायल
  • विस्फोट के बाद था हर जगह खून और लोगों की चीखें सुनीं

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के डीआईजी अख्तर हयात खान ने बताया विस्फोट में 10 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया है। घटनास्थल से विस्फोटक सामग्री एकत्र की गई है। उधर, धमाके के दौरान रैली में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है उसने धमाके के बाद हर जगह खून देखा और लोगों की चीखें सुनीं।

Related posts

28 सितंबर 2026 राशिफल: सोमवार को इन राशियों को करियर और धन में मिल सकते हैं नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

28 सितंबर 2026 राशिफल: सोमवार को इन राशियों को करियर और धन में मिल सकते हैं नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

September 28, 2026
CM

भोपाल मास्टर प्लान 2047: झीलों की नगरी से ग्रोथ कॉरिडोर तक..जानेें कितना बदलेगा शहर का चेहरा?

September 27, 2026

चारों ओर बिखरे थे मानव अंग फैला था धूल और धुआं

यह धमाका रविवार शाम करीब 4 बजे के आसपास हुआ था। इस दौरान बाजौर जिले के खार में जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल जेयूआई-एफ की सभा चल रही थी। वहीं जिला पुलिस अधिकारी नजीर खान की माने तो बाजौर और आसपास के क्षेत्रों के अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। जहां ज्यादातर घायलों को ले जाया गया था। गंभीर रूप से घायलों को सैन्य हेलीकॉप्टरों द्वारा बाजौर से प्रांतीय राजधानी पेशावर के अस्पतालों में ले भर्ती किया गया है।। घायल एडम खान ने उस भयावहता को याद करते हुए कहा हर जगह खून और मानव अंग पड़े थे। विस्फोट के बाद जमीन पर गिरे एडम खान ने बताया चारों ओर धूल और धुआं था। वो कुछ घायल लोगों के नीचे दब गया था। जहां से वह मुश्किल से खड़ा हो सका। उठने के बाद देखा तो कुछ कटे हुए मानव अंग पड़े दिखाई​ दिये। वहीं एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सभी लोग सभा में भाषण सुन रहे थे। इस दौरान एक शक्तिशाली विस्फोट हो गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। जब उसे होश आया तो हर जगह खून पड़ा था। लोगों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी। पुलिस ने दावा किया है कि आत्मघाती हमलावर ने मंच के करीब अपने विस्फोटक जैकेट में विस्फोट कर दिया। जहां जमीयत उलेमा इस्लाम-फजल जेयूआई-एफ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इसमें कहा गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस्लामिक स्टेट समूह हमले के पीछे हो सकता है। अधिकारी इस संबंध में जांच कर रहे हैं।

हमले की निंदा, पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इस हमले की निंदा की और अधिकारियों से घायलों और शोक संतप्त परिवारों को हर तरह की सहायता प्रदान करने को कहा है। बम बिस्फोट साल 2014 के बाद से उत्तर पश्चिम में चार सबसे खराब हमलों में से एक था। जब 147 लोग मारे गए थे। जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल थे।

प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: 44 deadKhyber Pakhtunkhwa provincePakistansuicide attack
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version