Thursday, June 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

mukhyamantri shiksha protsahan yojana: दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत…मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 31 अगस्त तक

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2026
in स्पेशल
0
mukhyamantri shiksha protsahan yojana
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन 31 अगस्त तक

स्पर्श पोर्टल से होगी पूरी प्रक्रिया, 3 दिसंबर को मिलेगा लाभ

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने दिव्यांग छात्र-छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए संचालित मुख्यमंत्री दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र विद्यार्थी अब 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और स्वीकृति की पूरी प्रक्रिया स्पर्श पोर्टल के माध्यम से संपादित की जाएगी।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा योजना के प्रभावी संचालन के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) मध्यप्रदेश के सहयोग से स्पर्श पोर्टल पर ऑनलाइन व्यवस्था विकसित की गई है। इसके माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थी स्वयं अपने आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकेंगे।

Related posts

Divya Bharti

दिव्या भारती: वो सितारा जो बहुत जल्दी चमका और उतनी ही जल्दी टूट गया

June 25, 2026
Dhurandhar Duology

फीस नहीं, मुनाफे पर लगाया दांव… रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ से रच दिया कमाई का नया इतिहास!..जानें क्या होता है प्रॉफिट-शेयरिंग मॉडल?

June 25, 2026

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यदि किसी विद्यार्थी द्वारा ऑफलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जाता है, तो उसे संबंधित जिला कार्यालय के संयुक्त अथवा उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, ताकि सभी आवेदनों का एकीकृत रूप से परीक्षण किया जा सके।

जिला स्तर पर होगी जांच

ऑनलाइन प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण जिला स्तर पर किया जाएगा। निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुरूप पाए जाने वाले आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी, जबकि अपात्र आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा। विभाग ने आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की है।

इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच, सत्यापन तथा स्वीकृति-अस्वीकृति की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। अधिकारियों को इस पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विश्व दिव्यांग दिवस पर मिलेगा लाभ

योजना के अंतर्गत स्वीकृत हितग्राहियों को उनकी पात्रता के अनुसार आवश्यक सामग्री एवं सहायता का वितरण 3 दिसंबर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रमों में किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सभी पात्र दिव्यांग छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। साथ ही जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि योजना के ऑनलाइन क्रियान्वयन से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं का प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए। यह योजना दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Post Views: 86
Tags: #mukhyamantri shiksha protsahan yojana#Students with Disabilities #Chief Minister Education Incentive Scheme
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version