Sunday, October 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Stock Market Today: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के पार; अदाणी शेयरों में जोरदार उछाल

DigitalDesk by DigitalDesk
September 8, 2025
in स्पेशल
0
Stock Market Today: सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,800 के पार; अदाणी शेयरों में जोरदार उछाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूती के साथ शुरुआत की। सोमवार 8 सितंबर 2025 को शुरुआती घंटों में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान पर खुले। खासकर अदाणी ग्रुप के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को अतिरिक्त ताकत मिली। वहीं ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली।

बाजार की मजबूत शुरुआत
सुबह 9:35 बजे तक सेंसेक्स 280 अंक चढ़कर 80,991 पर और निफ्टी 84 अंक उछलकर 24,825 पर पहुंच गया। ब्रॉडकैप इंडेक्स में भी बढ़त दर्ज की गई, जिसमें निफ्टी मिडकैप 100 में 0.77% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.72% की तेजी रही।

Related posts

Ambani family wedding reception where staff became special guests Find out why their hospitality grabbed headlines

अंबानी परिवार की शादी का वो रिसेप्शन, जहां कर्मचारी बने खास मेहमान! जानिए क्यों चर्चा में आई मेहमाननवाजी

October 25, 2026
Smartphones typically use lithium

फोन को 30% पर चार्ज करें या 40% पर? बैटरी की उम्र बढ़ाने का सही तरीका क्या है?

October 25, 2026

अदाणी ग्रुप के शेयर चमके
अदाणी पावर में सबसे अधिक 4.85% की तेजी रही और यह ₹639.25 पर ट्रेड कर रहा था। अदाणी पोर्ट्स 1.15% चढ़कर ₹1,337 पर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन 1.40% उछलकर ₹766.50 पर रहा। वहीं, NDTV 1.56% बढ़कर ₹142 पर, ACC 1.04% चढ़कर ₹1,848 पर और अंबुजा सीमेंट 0.35% बढ़कर ₹568.70 पर कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल
निफ्टी ऑटो 1.52% की बढ़त के साथ सबसे मजबूत सेक्टर रहा। इसके अलावा मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी बढ़त में रहे। निफ्टी पर टाटा स्टील 2.57% चढ़कर टॉप गेनर बना। इसके अलावा टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, हिंडाल्को और एसबीआई भी बढ़त वाले शेयरों में रहे। वहीं, एसबीआई लाइफ, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डीज लैब्स, टाइटन और ट्रेंट टॉप लूजर्स में शामिल रहे।

ग्लोबल मार्केट्स का असर
एशियाई बाजारों में सोमवार को मिलाजुला रुख देखा गया। जापान में प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के इस्तीफे के बाद वहां के शेयर बाजार में तेजी आई। दूसरी ओर, अमेरिकी बाजार पिछले हफ्ते कमजोर बंद हुए थे। डॉव जोंस 220 अंक गिरकर 45,400.86 पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 20 अंक घटकर 6,481.50 पर और नैस्डैक 7 अंक गिरकर 21,700.39 पर बंद हुआ। हालांकि हफ्ते के आधार पर डॉव 0.3% टूटा, एसएंडपी 0.3% चढ़ा और नैस्डैक 1.1% ऊपर रहा।

पिछले कारोबारी दिन की तस्वीर
शुक्रवार 6 सितंबर को भारतीय बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे। प्रॉफिट बुकिंग और एफआईआई की बिकवाली से सेंसेक्स 7.25 अंक टूटकर 80,710.76 पर और निफ्टी मामूली 6.70 अंक बढ़कर 24,741 पर बंद हुआ था।

 

 

 

Tags: #StockMarket #Sensex #Nifty #AdaniGroup #ShareMarket #IndianStockMarket #BusinessNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version