Monday, June 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Devshayani Ekadashi 2025: कब है देवशयनी एकादशी? जानिए व्रत की विधि, शालिग्राम पूजन का महत्व और नियम

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2025
in Uncategorized
0
Devshayani Ekadashi 2025: कब है देवशयनी एकादशी? जानिए व्रत की विधि, शालिग्राम पूजन का महत्व और नियम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Devshayani Ekadashi 2025: कब है देवशयनी एकादशी? जानिए व्रत की विधि, शालिग्राम पूजन का महत्व और नियम

श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का आध्यात्मिक रूप से सबसे पवित्र चातुर्मास काल प्रारंभ होता है। इसकी शुरुआत होती है देवशयनी एकादशी से होने वाली है। जिसे इस साल 6 जुलाई को मनाया जाना है। एकादशी का यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। इस दौरान पाताल लोक में राजा बलि के यहां पूरे चार माह निवास करते हैं।

Related posts

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

Petrol, Diesel Price Today: क्या 15 जून को ईंधन की कीमतों में क्या हैं ? देश के बड़े शहरों में जाने आज क्या है पेट्रोल डीजल के दाम

June 15, 2026
Discover the most beneficial daily walking goal

7 हजार या 10 हजार कदम? जानिए रोज कितनी वॉक है सबसे फायदेमंद और कब बन सकती है नुकसान की वजह

June 14, 2026

Devshayani Ekadashi 2025 देवशयनी एकादशी 

देवशयनी से शुरू हो जाता है देवों का शयनकाल 

इस दिन शालिग्राम जी की होती है पूजा 

शालिग्राम जी की पूजा का है विशेष महत्व

चातुर्मास की शुरुआत

देवशयनी एकादशी से ही चातुर्मास शुरु हो जाते हैं। इस बार देवउठनी एकादशी 6 जुलाई को है, चातुर्मास 7 नवंबर 2025 तक चलेगा।। चातुर्मास के दौरान विवाह ही नहीं मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य भी वर्जित माने जाते हैं। इस समय को तप, उपवास और भक्ति का काल माना जाता है।

शालिग्राम पूजन का महत्व

देवशयनी एकादशी पर भगवान शालिग्राम (भगवान विष्णु का पवित्र रूप) की विशेष पूजा का विधान है। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु और माता तुलसी का विवाह शालिग्राम रूप में ही संपन्न कराया जाता है। ऐसे में इस दिन शालिग्राम जी की विधिवत पूजा करना अत्यंत शुभ फलदायी होता है।

देवशयनी एकादशी 2025: तिथि, मुहूर्त, व्रत कथा और धार्मिक महत्व

देवशयनी एकादशी को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी कहा जाता है। यह भगवान विष्णु के शयन (निद्रा में जाने) का दिन होता है और इससे चातुर्मास का आरंभ होता है। इस एकादशी का व्रत करने से जीवन में पुण्य, सुख, शांति, और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

देवशयनी एकादशी 2025 की तिथि और मुहूर्त

तिथि: शनिवार, 5 जुलाई 2025

एकादशी तिथि प्रारंभ: 4 जुलाई 2025 को रात 09:58 बजे

एकादशी तिथि समाप्त: 6 जुलाई 2025 को रात 12:08 बजे

पारण यानी व्रत खोलने का समय

6 जुलाई को प्रातःकाल 5 बजकर 30 मिनट से 8 बजकर 16 मिनिट तक पारण द्वादशी तिथि में ही किया जाता है।

एकादशी का धार्मिक महत्व

देवशयनी एकादशी को ‘हरिशयनी एकादशी’, ‘पद्मा एकादशी’ और ‘आषाढ़ी एकादशी’ भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। यह समय चातुर्मास का होता है, जिसमें कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जाते।

एकादशी व्रत कथा 

पद्म पुराण के अनुसार, राजा मांधाता के राज्य में एक बार भयंकर सूखा पड़ा। वह समाधान के लिए मुनि अंगिरा के पास गए। मुनि ने उन्हें देवशयनी एकादशी व्रत करने का परामर्श दिया। राजा और प्रजा ने इस व्रत को श्रद्धा से किया, जिससे राज्य में बारिश हुई और समृद्धि लौटी। तब से यह व्रत लोककल्याणकारी माना गया।… (प्रकाश कुमार पाण्डेय)

व्रत विधि

ब्राह्म मुहूर्त में उठे और स्नान के बाद लें व्रत का संकल्प

दिनभर व्रत रखें — फलाहार कर सकते हैं।

भगवान विष्णु की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं, पीले वस्त्र पहनाएं।

तुलसी पत्र, पीले फूल, पंचामृत, चंदन, धूप-दीप आदि से पूजा करें।

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जप करें।

रात्रि को जागरण करें और भजन-कीर्तन करें। अगले दिन पारण करें।

देवशयनी एकादशी से जुड़ी विशेष बातें

धार्मिक मान्यता है कि इन चार महीनों के लिए भगवान विष्णु पाताल लोक में राजा बलि के यहां निवास करते हैं। यही कारण है कि इस समय को चातुर्मास कहा जाता है। यह देवउठनी एकादशी यानी 5 नवंबर 2025 तक चलेगा। चातुर्मास की अवधि के दौरान सात्त्विक जीवनशैली अपनाने, व्रत करने, पाठ, दान करने और भक्ति करने का विशेष रूप से फल मिलता है।

Post Views: 156
Tags: #Devshayani Ekadashi# #celebrated on July 2025
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version