Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

महाकुंभ में भगदड़: सीएम योगी बोले हालात समान्य, मौनी अमावस्या का स्नान जारी,जो जिस घाट पर है वहीं स्नान करें।

DigitalDesk by DigitalDesk
January 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Stampede in Maha Kumbh CM Yogi said that the situation is normal the bathing of Mauni Amavasya continues
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रयागराज महाकुंभ का तीसरा स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। ऐसे में करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते महाकुंभ में संगम नोज पर जाने को लेकर भगदड़ मच गई। जिससे करीब 10 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रयागराज में जबरदस्त भीड़ के चलते मची इस भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल भी हुए हैं। वहीं सीएम योगी ने कहा भगदड़ के बाद स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है। मौनी अमावस्या का स्नान जारी है। सीएम ने कहा जो जिस घाट पर है वहीं स्नान करें।

  • महाकुंभ स्थल पर भगदड़ के बाद स्थिति संभली
  • मौनी अमावस्या पर संगम तट पर हुई थी भगदड़
  • भगदड़ में 10 से ज्यादा की मौत की आशंका
  • भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल
  • सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया
  • फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है
  • PM मोदी ने हालात पर CM योगी से ली जानकारी
  • अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील

पीएम ने की सीएम योगी से फोन पर बात

भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब तीन से चार बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से राहत कार्यों को लेकर बात की। राहत कार्य तेज करने और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश सीएम को दिए। इसके साथ ही महाकुंभ के लिए बनाए गए ‘वॉर रूम’ में उच्चस्तरीय अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Lucknow-Kanpur Expressway

यूपी को मिलेगी हाईवे और एक्सप्रेसवे की बड़ी सौगात…प्रधानमंत्री मोदी जल्द करेंगे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

June 5, 2026

भगदड़ की घटना और बचाव कार्यों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद स्थित पर नजरें बना रखी हैं। पिछले दो घंटे में पीएम मोदी सीएम योगी से तीन से चार बार बात कर चुके हैं। विशेष सतर्कता भी बरती जा रही है। वहीं अखाड़ा परिषद ने पहले अमृत स्नान रद्द करने का ऐलान किया था। हालांकि बाद में अब अखाड़ा परिषद की ओर से कहा गया है कि भीड़ छंटने के बाद अखाड़े स्नान के लिए संगम पर जाएंगे।

बता दें महाकुंभ का तीसरा स्नान पर्व आज बुधवार 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर किया जा रहा। त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिये देश ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रयागराज की सड़कें भर चुकी हैं। वहीं महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के मौके पर पर संगम तट के निकट अत्यधिक भीड़ के चलते अखाड़ों के अमृत स्नान में देरी हुई है। ऐसे में अखाड़ा परिषद ने अब ऐलान किया था कि वे सीमित संख्या के साथ कुछ देर में स्नान के लिये संगम तट पर जायेंगे। अखिल भारतीय अखाडा परिषद और हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने बताया कि उनका प्रयास होगा कि सभी अखाड़े स्नान करें।

मेला प्रशासन की ओर से आज बुधवार को मौनी अमावस्या पर खास इंतजाम किये गये थे। बता दें मौनी अमावस्या पर स्नान ध्यान का क्रम रात 12 बजे से ही शुरु हो गया था। हालांकि महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दिन रात पवित्र स्नान कर रहे हैं। वहीं अनुमान से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुचने से अव्यवस्था फैल गई।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 555
Tags: #Mauni Amavasya bathing continues#Situation normal#Stampede in Maha Kumbhcm yogi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version