विशेष राज्य का दर्जा…बिहार को अब भी इंतजार
आम बजट पेश हो चुका है। इसके साथ ही एक राजनैतिक सवाल फिर सुनाई देने लगा है वो है बिहार के स्पेशल राज्य के दर्जे की मांग का। बजट पेश होने के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार से जब मीडिया ने सवाल किया गया कि क्या अब वो स्पेशल पैकेज के बाद स्पेशल राज्य की मांग छोड देंगे। जवाब में नीतिश कुमार ने स्पेशल पैकेज के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया किया लेकिन ये नही कहा कि वो स्पेशल राज्य की मांग को छोड़ देंगे।
वही बजट के बाद तेजस्वी यादव लगातार नीतिश सरकार के घेर रहे है। उनका आरोप है कि नीतिश सरकार के राज में बिहार लगातार पिछड़ता जा रहा है। बिहार को स्पेशल पैकेज और स्पेशल राज्य दोनों की ही जरूरत है। तेजस्वी की माने तो केंद्र सरकार के बजट ने बिहार के लोगों को निराश किया। अगले साल बिहार में विधानसभा के चुनाव हैं ऐसे मे देखना होगा कि क्या विशेष राज्य का दर्जा बिहार चुनावों में मुद्दा बनेगा।