Friday, November 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीनी शैली के आधुनिकीकरण में प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण का ख़ास महत्व

DigitalDesk by DigitalDesk
August 5, 2026
in मुख्य समाचार
0
Modernization with Chinese
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी शैली के आधुनिकीकरण में प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण का ख़ास महत्व

चीनी शैली के आधुनिकीकरण में प्रौद्योगिकी आधुनिकीकरण को सबसे महत्वपूर्ण आधार माना
जा रहा है। वर्ष 2026 से 2030 तक की 15वीं पंचवर्षीय योजना को चीन के लिए विज्ञान और
प्रौद्योगिकी महाशक्ति बनने की दिशा में एक अहम संक्रमण काल के रूप में देखा जा रहा है। इसी
लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए इस साल की शुरुआत से ही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव शी
चिनफिंग ने उच्च स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को तेज करने और विज्ञान व प्रौद्योगिकी
नवाचार को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।
तीन 'प्रथम' प्रौद्योगिकी के महत्व को दर्शाते हैं
इसी क्रम में इस वर्ष तीन प्रमुख पहल ने प्रौद्योगिकी के बढ़ते महत्व को स्पष्ट किया। सबसे पहले,
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की पहली सामूहिक अध्ययन बैठक
भविष्य के उद्योगों पर केंद्रित रही। इसके बाद महासचिव शी चिनफिंग ने इस वर्ष की अपनी पहली
स्थानीय निरीक्षण यात्रा के दौरान पेइचिंग स्थित राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी पार्क का दौरा किया
और वहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई तथा रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों की जानकारी
ली। वहीं, बुनियादी अनुसंधान को लेकर वर्ष की पहली महत्वपूर्ण बैठक पूर्वी चीन के शांगहाई में
आयोजित की गई।
प्रमुख प्रौद्योगिकी कार्यक्रम
इसके साथ ही 8 जुलाई को पेइचिंग में चीनी राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार समारोह, दो
अकादमियों के सदस्यों का सम्मेलन और चीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संघ का 11वां राष्ट्रीय
सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान महासचिव शी चिनफिंग ने वैज्ञानिकों को देश का
सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया और उनसे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाशक्ति के निर्माण में सक्रिय
योगदान देने का आह्वान किया।
'शांगहाई वादा' – वैश्विक एआई शासन में अग्रणी
वहीं, 17 जुलाई को शांगहाई में आयोजित 2026 विश्व एआई सम्मेलन के दौरान महासचिव शी
चिनफिंग ने साझा और न्यायसंगत वैश्विक एआई शासन प्रणाली के लिए चार सूत्रीय प्रस्ताव
रखा। इसी अवसर पर विश्व एआई सहयोग संगठन की स्थापना की घोषणा भी की गई, जिसे
एआई के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इसके अलावा चीन ने विकासशील
देशों के लिए 5 हजार एआई प्रशिक्षण अवसर उपलब्ध कराने और बहुपक्षीय एआई सहयोग केंद्र
स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Related posts

Breakin News 3 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: आंध्र प्रदेश पर चक्रवात मुरासु का खतरा, नौसेना को मिलेंगे 8 नए युद्धपोत, लक्ष्‍य सेन ने जीता खिताब

Breaking News: 6 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: देश, दुनिया, राजनीति, खेल और बाजार के बड़े अपडेट

November 6, 2026
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: बुध वक्री होने से 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल

6 नवंबर 2026 राशिफल: धनतेरस पर किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

November 6, 2026

महासचिव शी चिनफिंग का कहना है कि प्रौद्योगिकी में होने वाली सफलता ही भविष्य के उद्योगों
की गति, विस्तार और गहराई तय करती है। वर्ष 2035 तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी महाशक्ति
बनने के लक्ष्य के साथ चीन नवाचार, खुलेपन और वैश्विक सहयोग के जरिए दुनिया में अपनी
तकनीकी नेतृत्व क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #Modernization with Chinese characteristics #Importance of technological modernization
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली
Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version