Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

महाशिवरात्रि पर विशेष: क्या आप जानते हैं यहां लगती है भगवान भोलेनाथ की अदालत, विराजमान हैं यहां शिव मजिस्ट्रेट महादेव

DigitalDesk by DigitalDesk
March 8, 2024
in ग्वालियर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Special on Mahashivratri Do you know that Lord Bholenath court is held here Shiva Magistrate Mahadev is seated here
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भगवान शंकर के देश में वैसे तो कई चमत्कारी मंदिर हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भी भगवान शिव का एक अद्भुत और चमत्कारी मंदिर है। यह मंदिर ग्वालियर के गिरगांव में है। यहां महादेव को मजिस्ट्रेट महादेव कहा जाता है। इस मंदिर में महादेव न्याय के देवता के रूप में पूजे जाते हैं। यहां महादेव की अदालत लगती है। कोर्ट कचहरी की तरह यहां चोरी बेईमानी लूटपाट आदि की घटनाओं की सुनवाई होती हैं।

  • इस मंदिर में विराजमान है शिव मजिस्ट्रेट महादेव
  • यहां कहलाते हैं शिव मजिस्ट्रेट महादेव
  • भगवान शिव का अद्भुत और चमत्कारी मंदिर
  • ग्वालियर जिले के गिरगांव में ये मंदिर
  • सैंकड़ों वर्ष पुराना है ​गिरगांव का मंदिर
  • न्याय के देवता के रुप में होती है महादेव की पूजा
  • महादेव मंदिर की अदालत में होते हैं फैसले
  • चोरी बेईमानी लूटपाट की होती है सुनवाई

ग्वालियर के गिरगांव में सैकड़ों साल पुराना महादेव का मंदिर है। इस मंदिर में अपराधी और झूठ बोलने वाले को कड़ी सजा देते हैं। मंदिर में बाकायदा पंच बैठते हैं। फरियादी और आरोपी पक्ष अपनी-अपनी बात रखते हैं। जिस पर चोरी आदि का इल्जाम होता है। उसके खिलाफ सुनवाई होती है। उसे सच बोलने के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी जाती है। अगर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया तो महादेव उसे माफ कर देते हैं। मंदिर पर आने के बाद भी अगर उसने अपना गुनाह कबूल नहीं किया और महादेव के सामने उनकी कसम खाकर झूठ बोला तो 7 दिन के भीतर महादेव उसे दंड भी आवश्य देते हैं। ऐसा भी कहते हैं कि इस चमत्कारी मंदिर में कई बार कोर्ट कचहरी के मामले भी सुलझाया जाते हैं। पुलिस भी कई बार चोरी और अन्य वारदातों के खुलासे के लिए, मजिस्ट्रेट महादेव की शरण में जरूर आती है। ऐसी मान्यता है कि यह महादेव निर्दोष को बंधनों से मुक्त कर देते हैं। कई मामलों में महादेव ने निर्दोष व्यक्ति को बंधन से मुक्त कराया है। ऐसे में लोग दूर-दूर से महादेव के दर्शन करने खींचे चले आते हैं। इस मंदिर की ख्याति भी अब पूरे देश में मजिस्ट्रेट महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी है। चाहे वो गांव में भैंस चोरी का मामला हो या अन्य चोरी की वारदातों का। खुलासा भी मजिस्ट्रेट महादेव की कचहरी में ही होता है। गांव वालों का कहना है कि महीने में कई केस ऐसे आते हैं, जिनमें झूठ सच का खुलासा, मजिस्ट्रेट महादेव के मंदिर में ही होता है।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

इस अदालत में नही बोलता कोई झूठ

भगवान शंकर की पूजा यहां विधि विधान से की जाती है। महाशिवरात्रि को यहां बड़ा मेला लगता है। दूर-दूर से श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए चले आते हैं। ग्वालियर जिले में स्थित गिरगांव के इस मंदिर में मजिस्ट्रेट महादेव की अदालत लगती है। जिसमें कोई अपराधी बचकर नहीं जा सकता। ऐसा कहा जाता है गंभीर अपराधों में मजिस्ट्रेट महादेव मृत्यु दंड की सजा तक देते हैं। जबकि छोटे-मोटे अपराधों में मंदिर पर पंच आरोपी पर पंचनामे में 50 हजार रुपये तक का आर्थिक दंड सुनिश्चित करते हैं।अगर एक सप्ताह के भीतर आरोपी का कोई नुकसान हो जाता है तो यह मान लिया जाता है कि संबंधित ने ही वारदात को अंजाम दिया है। इसीलिए महादेव ने इसे अर्थ दंड दिया है। आरोपी के घर में या कोई ना कोई एक सप्ताह के भीतर अनहोनी घटित हो जाए तो उसे भी महादेव के दंड के रूप में माना जाता है। ग्वालियर का गिरगांव महादेव मंदिर अपने चमत्कार के लिए विख्यात है। यहां महादेव अपने पूरे परिवार के साथ विराजे हैं।

Tags: # Amazing and Miraculous Temple of Lord Shiva#Darbar of Lord Bholenath#Girgaon Temple#God of Justice#Shiv Magistrate Mahadev#Special on Mahashivratri
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version