Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी में काबा: सपा में भारी उथल पुथल,एक एक नेता को समेटने में लगे अखिलेश,फिर भी कई नेता जल्द होंगे भाजपा में शामिल ?

उत्तर प्रदेश सरकार यानी योगी-01 में दारा सिंह मंत्री पद थे

DigitalDesk by DigitalDesk
July 16, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, लखनऊ
0
यूपी में काबा: सपा में भारी उथल पुथल,एक एक नेता को समेटने में लगे अखिलेश,फिर भी कई नेता जल्द होंगे भाजपा में शामिल ?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश की राजनीति अब नई दिशा मेंं करवट लेती दिखाई दे रही है। यहां समाजवादी पार्टी का अपना वोट बैंक है और कई सीटों पर परंपरागत कब्जा भी रहा है। भारतीय जनता पार्टी जानती है कि उत्तर प्रदेश में यदि कोई चुनौती देगा तो वो समाजवादी पार्टी है। सपा के मुखिया अखिलेश यादव को भी लगता है कि यदि लोकसभा चुनाव में सियासी दांव काम आ गए तो उन्हे बड़ा फायदा हो सकता है। इसी बीच भाजपा ने भी अपने पत्ते खोलना शुरु कर दिए हैं। यूपी के कद्दावर नेता दारा सिंह का इस्तीफा इसी का एक हिस्सा माना जा रहा है।

सपा को बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश सरकार यानी योगी-01 में दारा सिंह मंत्री पद थे। किसी कारणों से वे सपा में चले गए।एक बार फिर उनकी भाजपा में वापसी होती दिखाई दे रही है। दारा सिंह एक कद्दावर नेता हैं और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बात यहीं खत्म नहीं होती है,सियासी गलियों में चर्चा गर्माने लगी है कि कई सपा नेता भाजपा के संपर्क में हैं और वे निरंतर सौदेबाजी कर रहे हैं। जैसे ही सहमति बनेगी वे सपा को बाय बाय कहने में देर नहीं करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के कई दिग्गज नेता जुटे हुए हैं। उनके लगातार उप्र के दौरे हो रहे हैं और बैठके हो रही हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ​अखिलेश यादव की चिंता बढ़ गई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

एक एक नेता को बटोरने में जुटे अखिलेश

बताया जा रहा है कि दारा सिंह के इस्तीफे के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव काफी सतर्क हो गए हैं। वे एक एक नेता से बात कर रहे हैं कोशिश कर रहे है, कि कहीं कोई और सपा नेता उनके हाथ से न खिसक जाए। हो सकता है कि आने वाले समय में पूर्व सीएम वन टू वन चर्चा करें और बैठक कर एक एक की समस्या का समाधान करें। हालांकि मौखिक तौर पर इस तरह के प्रयास होते बताए जा रहे हैं लेकिन भाजपा के अभियान ने सपा को एक बड़ा झटका दे रही दिया है।

भाजपा ने इन्हे सौंपी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी जिस मिशन में जुटती है तो पूरी ताकत से जुटती है। यही खूबी भाजपा को मजबूत करती है। यूपी में लोकसभा की सभी सीटें जीतने का भाजपा का लक्ष्य है। इसके लिए साम दाम दंड भेद से पार्टी जुटी हुई है। दारा सिंह के बाद पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी की वापसी की अटकलें भी जोर पकड़ रहीं हैं। माना जा रहा है कि कई मुद्दों पर सहमति बन गई है और कुछ पर बात होना बाकी है। जैसे ही सहमति बनेगी तत्काल कोई फैसला आ जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा ने अपने अभियान को सफल बनाने के लिए यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी है।

पिछड़ों पर है भाजपा की नजर

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की नजर पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक पर है। इसके लिए पार्टी पिछड़े नेता,विधायक और कई ऐसे लोग जो पिछड़ों के लिए काम करते हैं उन्हे अपने कुनबे में लाने के भरसक प्रयास करती बताई जा रही है। यदि कुछ इसी तरह से भाजपा के अभियान चलता रहा है तो समाजवादी पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा कुछ नेता ऐसे भी हैं जो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कई नेता भाजपा छोड़कर सपा में चले गए थे,ऐसे नेताओं की घर वापसी के प्रयास भी होते दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि भाजपा ने लोकसभा की सभी 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है जिसे पूरा करने के लिए एक एक नेता को भाजपा साधने की कोशिश में है।

Post Views: 218
Tags: Up News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version