Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

सपा नेता आजम खान की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें,अब आजम के ठिकानों पर आईटी का सर्च ऑपरेशन

DigitalDesk by DigitalDesk
September 13, 2023
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, स्पेशल
0
SP leader Azam Khan problems are not decreasing IT search Azam places
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में बीजेपी की योगी सरकार आने के बाद से समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आजम खान की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। आजम खान को हेट स्पीच के मामले में पहले सजा सुनाई जा चुकी है। इससे उनकी विधानसभा की सदस्यता भी रद्द कर दी थी। इतना ही नहीं आजम खान की रामपुर में मौलाना अली जौहर नाम की यूनिवर्सिटी भी जांच एजेंसियों की रडार पर आ गई है। इस यूनिवर्सिटी को मौलाना मुहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जाता है। अक्सर आरोप लगाए जाते हैं कि आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी को बनाने के लिए तमाम जमीनें अधिग्रहण की थीं।

  • कम नहीं हो रहीं सपा नेता आजम खान की मुश्किलें
  • बुधवार सुबह आयकर विभाग ने की रेड
  • आजम के कई ठिकानों पर मारे छापे
  • जौहर अली ट्रस्ट वाले मामले में आयकर का छापा
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी पहली प्रतिक्रिया

सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर अब आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन कार्रवाई की है। ये छापेमारी रामपुर ही नहीं मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, सीतापुर, लखनऊ के साथ मध्यप्रदेश में भी कुछ जगहों पर चल रही है। दरअसल आजम खान का अल जौहर ट्रस्ट भी IT के रडार पर है। ऐसे में रामपुर में IT की बड़ी टीम सर्चिंग में जुटी है। आजम खान के ठिकानों पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। हालांकि आयकर विभाग की टीम या अधिकारी की ओर से इस छापामारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आयकर विभाग की कईं टीमें अलग अलग स्थानों पर आजम खान के यहां छापेमारी में जुटी हैं। वहीं आजम खान के ठीकानों पर आईटी की रेड के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। आजम के ठीकानों पर छापे के बाद अखिलेश यादव ने कहा यह साजिश है। आजम खान और उनके करीबियों के यहां छापे पड़ने के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल सरकार जितनी कमज़ोर होगी। विपक्ष पर छापा मार कार्रवाई उतने बढ़ती जायेगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

आजम के कई ठिकानों पर पहुंची टीम

फिलहाल लखनऊ के साथ ही रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और सीतापुर में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बता दें यूपी सरकार ने इस साल की शुरुआत में रामपुर में करीब 3.24 एकड़ के भूखंड का पट्टा निरस्त कर दिया था। जो ट्रस्ट को एक शोध संस्थान स्थापित करने के उद्देश्य से दिया गया था। दरअसल मूल रूप से साल 2013-14 में हस्ताक्षरित इस पट्टे पर 100 रुपये का मामूली वार्षिक शुल्क था। यह पट्टा तीन दशकों से अधिक समय के लिए दिया गया था। राज्य सरकार ने यह कार्रवाई अनियमितताओं के आरोपों के बाद की। क्‍योंकि लंबे समय से लीज के बावजूद शोध संस्थान का निर्माण नहीं हो सका। अब आयकर विभाग और ईडी ने अभी तक बुधवार की छापेमारी पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

नसीर के घर पर भी छापा

आयकर विभाग की दूसरी टीम ने सपा के विधायक आजम खान के करीबी नसीर खान के घर पर भी छापामार कार्रवाई की। नासिर खान आजम खान के दोस्त माने जाते हैं। मोहम्मद अली चौहान ट्रस्ट में पदाधिकारी हैं।

मप्र में स्वर्गीय चौधरी मुनब्बर सलीम के यहां सर्च

वहीं मप्र में भी आजम खान से जुड़े सपा नेता स्वर्गीय चौधरी मुनव्वर सलीम के घर पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। पुलिसकर्मी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी स्वर्गीय चौधरी सलीम के घर के अंदर और बाहर मौजूद रहे। पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय चौधरी मुनब्बर सलीम आजम खान से नजदीकी माने जाते थे। जो विदिशा के बड़ा बाजार क्षेत्र में रहते थे। वे उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद भी रहे।

Post Views: 195
Tags: GhaziabadIT SearchlucknowMeerutRampurSaharanpursearch operationSitapurSP leader Azam Khan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version