Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

Karnataka Assembly Election:बीजेपी के लिए बंद होते दिख रहा दक्षिण का दरवाजा,कर्नाटक में मुरझा सकता है कमल, बीजेपी के सर्वे में 224 में से पार्टी को मिल रहीं 60-70 सीट

DigitalDesk by DigitalDesk
January 27, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Karnataka Assembly Election:बीजेपी के लिए बंद होते दिख रहा दक्षिण का दरवाजा,कर्नाटक में मुरझा सकता है कमल,  बीजेपी के सर्वे में 224 में से पार्टी को मिल रहीं 60-70 सीट

South door seems to be closing for BJP lotus may wither in Karnataka

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

karnataka assembly election:भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में केंद्र में सरकार बनाकर इतिहास रचा था। इसके बाद से बीजेपी ने देश के कई राज्यों में या तो अकेले अपने दम पर सरकार बनाई या फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनाई लेकिन कर्नाटक को छोड़ दें तो दक्षिण भारत का दुर्ग जीतना अभी भी बीजेपी के लिए दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। अब एक बार फिर कर्नाटक में चुनावी बयार बह रही है। जिसमें बीजेपी अपनी सत्ता कायम रखने की जद्दोजहद में जुटी है।

  • बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के सर्वे में कर्नाटक में पार्टी को नहीं मिल रहा बहुमत
  • सीएम बसवराज सोमप्पा बोम्मई  के सर्वे में 110 सीट
  • बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत
  • बीजेपी ने चुनावी रणनीति में किया बड़ा बदलाव
  • डेवलपमेंट के अलावा जाति की राजनीति पर फोकस

बता दें मोदी युग में बीजेपी ने कई राज्यों में जीत हासिल की जहां पहले कभी पार्टी सत्ता में नहीं रही। असम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में बीजेपी पहली बार अकेले अपने दम पर सत्ता में आई। वहीं हरियाणा और झारखंड जैसे राज्यों में भी बीजेपी का मुख्यमंत्री गद्दी पर बैठा। हालांकि इसी दौरान कर्नाटक को छोड़कर बीजेपी दक्षिण भारत के किसी भी राज्य में अपनी पैठ नहीं बना पाई। कर्नाटक दक्षिण भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है। जहां बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई है। न सिर्फ यहां बीजेपी का प्रदर्शन अपने पीक पर रहा है बल्कि 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को राज्य में कुल मतदाताओं में से आधे से अधिक का समर्थन भी मिला था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अब चुनावी मौसम में कर्नाटक में हिंदुत्व का मुद्दा बीजेपी को रास नहीं आ रहा है। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के सर्वे में कर्नाटक में पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। सर्वे में राज्य की कुल 224 विधानसभा सीटों में से पार्टी को 60-70 सीटें ही मिल रही हैं। ऐसा ही एक सर्वे सीएम बसवराज सोमप्पा बोम्मई ने भी कराया था। जिसमें पार्टी को 110 सीटें मिलने का दावा किया गया था। हालांकि बहुमत के लिए 113 सीटों की जरूरत है।

विस चुनाव में बचा तीन महीने का समय

बता दें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बमुश्किल तीन महीने का समय बचा है। दक्षिण भारत में सिर्फ कर्नाटक ही ऐसा राज्य है। जहां बीजेपी सत्ता में है। 2018 में यहां भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था, लेकिन कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर बीजेपी ने सरकार बना ली थी। हालांकि, इस बार जो सर्वे सामने आ रहे हैं, उनके आंकड़ों ने पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह इससे पहले जब बेंगलुरु आए थे। तब उन्होंने बसवराज बोम्मई से मुलाकात की थी। उस दौरान अमित शाह ने बोम्मई से पूछा कि जब पार्टी का सर्वे 60 से 70 सीटें बता रहा है तो आप किस आधार पर 110 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। इसके बाद बीजेपी ने अगले तीन महीने के लिए चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल यूपी मेंं हिंदुत्व के जिस मुद्दे पर बीजेपी ने ने 255 सीटें जीती थीं, वो कर्नाटक में कारगर होते नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि कर्नाटक में बीजेपी ने अपनी रणनीति बदलली है। बीते 90 दिनों में पार्टी ने हिजाब-हलाल-अजान जैसे मुद्दों से किनारा किया है और डेवलपमेंट पर बात करनी शुरू की है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि अगले 90 दिनों के लिए एक नई स्ट्रैटजी भी तैयार की जा रही है। इसमें डेवलपमेंट के अलावा जाति की राजनीति पर फोकस रहने वाला है। धरातल पर ध्रुवीकरण के मुद्दों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं

हिजाब-हलाल और अजान के मुद्दे से किया किनारा

बीजेपी ने हिजाब-हलाल और अजान के मुद्दे पर हिंदू और मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। तीन महीने पहले तक ये मुद्दे कर्नाटक में व्याप्त थे। लेकिन पिछले एक साल के दौरान बीजेपी को जमीन पर कोई प्रतिक्रिया नजर नहीं आई। उसके बाद पार्टी हिंदुत्व की राजनीति से पीछे हट गई है। बीजेपी ने अब जाति की राजनीति करने का फैसला किया है। इसके तहत राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण बढ़ाने का अध्यादेश विधानसभा में पेश किया गया। इस अध्यादेश के जरिए एससी का आरक्षण 15 से बढ़ाकर 17 फीसदी और एसटी का 3 से 7 फीसदी कर दिया गया है। हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस एचएन नागमोहन दास की अध्यक्षता वाले आयोग की सिफारिशों के मुताबिक यह फैसला लिया गया है।

कर्नाटक में आरक्षण बढ़कर 56% हो जाएगा

इससे कर्नाटक में आरक्षण 56% हो जाएगा। इसलिए विपक्षी दल सरकार से पूछ रहे हैं कि वे इसे कैसे लागू करेंगे। इसी तरह, सरकार ने लिंगायत पंचमसालिस और वोक्कालिगा समुदाय के लिए भी आरक्षण बढ़ा दिया। हालांकि हाईकोर्ट ने अब सरकार से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। कर्नाटक कैबिनेट ने पिछले साल दिसंबर में राज्य के दो प्रमुख समुदायों, लिंगायत पंचमसालिस और वोक्कालिगा के आरक्षण के लिए दो नई श्रेणियां बनाने का निर्णय लिया था। जबकि सरकार ने लिंगायत पंचमसालिस को 2-डी आरक्षण मैट्रिक्स में शामिल करने का निर्णय लिया। उसने वोक्कालिगा समुदाय को 2-सी आरक्षण मैट्रिक्स में शामिल करने का निर्णय लिया।

SC-ST के बाद लिंगायतों की सबसे अधिक आबादी

पंचमसाली समुदाय 2-ए श्रेणी में शामिल करने की मांग कर रहा था, लेकिन सरकार ने जयप्रकाश हेगड़े की अध्यक्षता वाले पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा प्रस्तुत अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर इसे 2-डी में शामिल कर लिया। राज्य में एससी-एसटी के बाद सबसे ज्यादा आबादी लिंगायतों की है।

कोटा बढ़ाने की मांग कर रहा वाल्मीकि समाज

पंचमसाली के अलावा वाल्मीकि समुदाय भी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण को तीन से बढ़ाकर 7.5% करने की मांग कर रहा है। इसी तरह बीजेपी भी छोटे समुदायों पर फोकस कर रही है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी खुद बंजारा समुदाय से मिले थे। बीजेपी ने 2021 में ने येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। उनकी जगह उनकी ही पसंद के बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया। सीएम पद से हटाए जाने के बाद येदियुरप्पा को साइडलाइन कर दिया गया और बड़े कार्यक्रमों में भी नहीं बुलाया गया। लेकिन इसका नकारात्मक असर जमीन पर देखने को मिला।

Post Views: 145
Tags: 2019 Lok Sabha ElectionsAssamCM Basavaraj Somappa BommaiHindutva issue in KarnatakaKarnatakaTripura
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version