Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

श्रीनगर में सुनी गयी कई विस्फोट की आवाजें, पाक से भेजे ड्रोन को भारतीय सेना ने किया ध्वस्त

DigitalDesk by DigitalDesk
May 10, 2025
in स्पेशल
0
Sounds of several explosions were also heard in Jammu and Kashmir capital Srinagar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में भी आज शनिवार 10 मई की सुबह कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गयीं। कम से कम आधे घंटे तक यहां पर रुक-रुक कर विस्फोट होते रहे। इस बारे में भारतीय सुरक्षा एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं।

  • पाक का जम्मू में ड्रोन-मिसाइलों से हमला
  • राजौरी में एडीडीसी की मौत
  • चरम पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव
  • जंग के मुहाने पर खड़े हो गए दोनों देश
  • पाकिस्तान को करारा जवाब देने भारत की सेना लामबंद
  • भारत में 26 जगहों पर हमले की नाकाम कोशिश
  • भारत ने जवाब में पाकिस्तान के एयरबेसों को बनाया निशाना

पाकिस्तान ने आज शनिवार की सुबह भारत में जम्मू शहर के कई हिस्सों में ड्रोन के साथ मिसाइलों से हमले की कोशिश की। जिसमें कई मकान और वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।वहीं राजौरी शहर में पाक सेना की ओर से की गयी भारी गोलीबारी में राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त एडीडीसी की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर में कई बार धमाके सुने गये। जिससे सायरन बजने लगे। पाकिस्तान की ओर से जम्मू शहर पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया, सैन्य प्रतिष्ठानों के आसपास के इलाकों को निशाना बनाया।
जिसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। रहेरी कॉलोनी, नेहरू मार्केट, नगरोटा और रूप नगर इलाकों में सिलसिलेवार हमलों के चलते कई घर और इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार रात संदिग्ध ड्रोन हमलों के कई विस्फोट सुने गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च सुरक्षा वाले श्रीनगर हवाई अड्डे और कश्मीर के कई अन्य इलाकों में विस्फोट सुने गए। विस्फोट से घाटी में दहशत फैल गई क्योंकि कश्मीर घाटी में ऐसा हमला पहली बार हुआ है। इन विस्फोटों में किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है।

सेना ने हमलों को प्रभावी ढंग से किया विफल

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ड्रोन को मार गिराए हैं। भारतीय सेना ने हमलों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया। इस बीच मानसा के गांव मलसिंह वाला में आधी रत मिसाइलनुमा चीज गिरी। जिसने खेतों में तबाही मचा दी। इससे बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद सारा गांव जाग उठा। जहां मिसाइल गिरी, वहां तूड़ी में आग लग गई और गहरा गड्ढा पड़ हो गया। किसी तरह का कोई जानी माली नुकसान नहीं हुआ। इसकी सूचना मिलते की पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचे।

गांव मल सिंह वाला के सरपंच जसपाल सिंह और पूर्व पंच दर्शन सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब सवा 2 बजे गांव में एकदम रोशनी हुई। खेतों में धमाका हुआ। आग की लपटें उठने लगी। तूड़ी को आग लग गई और करीब पांच फीट तक गहरा गड्ढा पड़ गया।

फगवाड़ा में भी खेत में गिरी मिसाइल

वहीं फगवाड़ा में भी देर रात करीब दो बजे नजदीकी गांव खलियाण में पाकिस्तानी मिसाइल गिरने की सूचना मिली है। मिसाइल खेतों में गिरी। जिससे खेत में 10 फीट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया है। देर रात हुए ब्लास्ट के बाद प्रशासन की ओर से देर रात को ब्लैक आउट कर दिया गया था। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड की गाड़ियों को बुला कर ब्लास्ट की वजह से लगी आग पर भी काबू पाया गया।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 407
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version