Friday, September 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

सोनू निगम के साथ मुंबई के इवेंट में धक्कामुक्कीः सेल्फी का क्रेज या सोनू के बयान जिम्मेदार

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2023
in मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
सोनू निगम के साथ मुंबई के इवेंट में धक्कामुक्कीः सेल्फी का क्रेज या सोनू के बयान जिम्मेदार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मुंबई। सोनू निगम एक बार फिर गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके और उनकी टीम के साथ धक्का-मुक्की की गई है जिसमें  सोनू की टीम के 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सोनू और उनकी टीम मुंबई के चेंबूर में बीती रात को एक म्यूजिक इवेंट कर रहे थे।

  • इवेंट के दौरान ही शिव सेना के विधायक प्रकाश फाटेरपेकर के बेटे स्वपनिल प्रकाश फाटेरपेकर ने सोनू के साथ जबरदस्ती सेल्फी लेने की कोशिश की
  • इसी दौरान धक्का-मुक्की हुई और सूत्रों के सोनू की मैनेजर सायरा के साथ भी दुर्व्यहार हुआ
  • मामले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
  • कहा जाता है कि विधायक का बेटा स्टेज पर जाकर सोनू निगम के साथ सेल्फी लेना चाहता था
  • उसने सोनू की मैनेजर सायरा को भी स्टेज से उतरने के लिए कहा और जब सोनू मंच नीचे उतर रहे थे, तो उसने सोनू को स्टेज की सीढ़ियों से धक्का भी दिया
  • सोनू सीढ़ियों से दूर जाकर गिरे, हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है

सोनू निगम अस्पताल पहुंचे

सोनू निगम ने घटना के बाद की आपबीती भी न्यूज एजेंसी एएनआई को बताई। खबर के मुताबिक, सोनू निगम ने कहा, “कॉन्सर्ट के बाद,  मैं स्टेज की सीढ़ियों से उतर रहा था. तभी एक आदमी स्वपनिल प्रकाश फाटेरपेकर ने मुझे पकड़ा। उसने मुझे बचाने आए हरी और रब्बानी को धक्का दे दिया। तब मैं सीढ़ियो से गिर गया। मैंने एक शिकायत दर्ज की है।”

Related posts

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

नंदीग्राम में ममता बनर्जी के सामने लगातार बदलते समीकरण, प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन

September 18, 2026
चीन के डाक उद्योग में पार्सल मात्रा 4 फीसदी बढ़ी

चीन के डाक उद्योग में पार्सल मात्रा 4 फीसदी बढ़ी

September 18, 2026
  • सोनू निगम के बॉडीगार्ड स्वप्निल और सोनू के बीच आए,  लेकिन स्वपनिल ने बॉडीगार्ड हरी को धक्का दिया और वह सीढ़ियों से नीचे गिर गए
  • उसके बाद आक्रामक स्वप्निल ने सोनू को हथियाने की कोशिश की
  • एक बार फिर सोनू को बचाने के लिए उनके दोस्त और सिंगर रब्बानी खान ने स्वपनिल को रोकने की कोशिश की
  • यह तब था, जब हमलावर ने रब्बानी को धक्का दिया और वह भी सीढ़ियों से 7 फुट दूर जा गिरे

सोनू निगम के बॉडीगार्ड का एक्सरे

सोनू निगम को इस घटना में कोई चोट नहीं आई, लेकिन वह अपने बॉडीगार्ड हरी और रब्बानी खान को अस्पताल लेकर गए थे। दोनों का एक्स-रे कराया गया है। फिलहाल, दोनों ठीक हैं।

हालांकि, कांस्पिरैसी थियरी ढूंढने वाले लोगों का यह भी कहना है कि सोनू निगम के अजान पर दिए गए बयान से गुस्सा होकर भी यह हरकत की जा सकती है। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर इस बारे में लिख भी दिया है। सोनू निगम ने कुछ साल पहले लाउडस्पीकर पर दिए जानेवाली अजान को लेकर अपनी असहजता जाहिर की थी, जिस बयान पर काफी हंगामा भी हुा था।

 

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version