Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

क्या सोनिया लेंगी डॉ.मनमोहन सिंह की जगह …राजस्थान से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी

DigitalDesk by DigitalDesk
February 3, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Sonia Gandhi Rajya Sabha Election Dr. Manmohan Singh Rajasthan 27 February Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या राज्यसभा में सोनिया गांधी, डॉ.मनमोहन सिंह का स्थान लेंगी। इस सवाल की चर्चा इन दिनों राजस्थान की राजनीति में तेज हो गई है। दरअसल राजस्थान में तीन सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को तैयारी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जुट गईं हैं। कांग्रेस की ओर से एक नाम सबसे ज्यादा चौंका सकता है और वो नाम है कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का। राजस्थान से बतौर राज्यसभा सांसद पूर्व पीएम डॉ.मनमोहन सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

  • राज्यसभा चुनाव 2024
  • कांग्रेस में एक अनार कई बीमार
  • राज्यसभा की 56 सीटों पर होना है चुनाव
  • 56 में से 10 सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार कौन
  • 27 फरवरी को होगा राज्यसभा के लिए चुनाव

पार्टी सूत्रों के अनुसार डॉ.मनमोहन सिंह ने स्वस्थ्य कारणों का हवाला देते हुए फिर से राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने की इच्छा सोनिया और राहुल गांधी के सामने जता दी है। उनकी उम्र भी 92 साल के करीब हो गई है। ऐसे हालात में यदि डॉ.मनमोहन सिंह राज्यसभा के मैदान में चुनाव नहीं उतरते हैं तो कांग्रेस को वहां खाली हो रही राज्यसभा की सीट पर दिग्गज नेताओं में से एक को चुनना होगा। पार्टी सूत्र बताते हैं सोनिया गांधी का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे चल रहा है। पार्टी राजनीतिक समीकरण के आधार पर सब करने में जुटी है कि सोनिया गांधी को हिमाचल प्रदेश या राजस्थान से उम्मीदवर बनाया जाए। चर्चा यह भी जोरो पर है कि इस बार लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी को भी उतारने की तैयारी चल रही है। सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को देखते हुए पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारने के बजाय राज्यसभा चुनाव के जरिए संसद में बनाए रखना चाहती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

56 में से कांग्रेस को मिलेगी महज 10 सीट

राज्यसभा में दो तिहाई सदस्यों की सदस्यता खत्म हो रही है। 27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों  पर चुनाव होना हैं। इन सीटों को भरने के लिए चुनाव के ऐलान के साथ ही कांग्रेस के कई बड़े नेता लॉबीबाजी में जुट गए हैं। अधिकांश नेताओं की नजर इस बार कर्नाटक और तेलंगाना की सीट पर है। दरअसल यहां ज्यादा उलटफेर होने की संभावना नहीं है। आमसभा से पहले हो रहे राज्यसभा के इस चुनाव से कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है। क्योंकि राज्यसभा के लिए कांग्रेस में कम से कम दो दर्जन ऐसे मजबूत दावेदार हैं। राज्य विधानसभाओं में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई हैं 56 सीटों में से कांग्रेस के हिस्से में राज्यसभा की महज 10 सीट आने वाली हैं। वह भी बिहार में लालू यादव समझौता करें तब।

लॉबिंग में जुटे वरिष्ठ नेता

पार्टी सूत्रों की माने तो चुनावी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस के कई बड़े नेता लॉबिंग में जुट गए हैं। उत्तरप्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। लेकिन कांग्रेस के हिस्से में यहां एक भी सीट नहीं आने वाली है। इसी तरह बिहार की 6 सीटों में से कांग्रेस को आरजेडी से एक ही सीट मिलने की उम्मीद है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो कांग्रेस के हिस्से 6 में से 1 सीट आने की उम्मीद है। कर्नाटक में 3, तेलंगाना में 2 सीटों पर कांग्रेस को जीत की उम्मीद है। वहीं मध्य प्रदेश,राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के हिस्से में महज 1-1 सीट ही आने की संभावना है। छत्तीसगढ़, हरियाणा, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के साथ पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ही हालत इतनी खराब है कि इन राज्यों में कांग्रेस को एक सीट भी नहीं मिलेगी।

Post Views: 193
Tags: #27 February Election#Dr. Manmohan SinghRajya Sabha ElectionSonia Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version