Monday, October 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

“बार” पर स्मृति का “वार”

“बार” पर स्मृति का “वार”

DigitalDesk by DigitalDesk
September 28, 2022
in राजनीति
0
“बार” पर स्मृति का “वार”
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Uttar Pradesh Assembly Elections 2027 BJP gears up for a hat trick in Dadri Will the SP fail to open its account once again in 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: दादरी में BJP की हैट्रिक की तैयारी! क्या 2027 में भी नहीं खुलेगा सपा का खाता?

October 19, 2026
up CM Yogi

राम मंदिर पर आरोपों से सियासी संग्राम, योगी ने सपा-कांग्रेस को घेराचंदा चोरी नहीं, चढ़ावे का मामला; सीएम का दावा—जांच में साधु-संतों की भूमिका नहीं मिली

October 19, 2026

“बार” पर स्मृति का “वार”

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इन दिनों कांग्रेस पर तिलमिलाई हुईं हैं। हों भी क्यों नहीं कांग्रेस ने उनके परिवार पर जो  बार किया है उसका उन्होंने पलट वार किया है। दरअसल कांग्रेस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर गोवा रेस्टोरेंट के मामले को लेके केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सफाई मांगी थी। इस पर केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया और कहा  उनकी बेटी कॉलेज की छात्रा है और वो कोई बार नहीं चलाती। अब चर्चा हो रही है कि  गोवा के इस कैफे और बार का स्मृति के परिवार से कोई संबंध है भी या नहीं।

बता दें गोवा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के कथित तौर पर फर्जीवाड़ा कर शराब लाइसेंस लेने का मामले में अब सियासी आरोप.प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।  पूरे मामले को लेकर जहां कांग्रेस केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के परिवार और बेटी को निशाना बना रही है।  वहीं स्मृति ईरानी ने अपने पलटवार में कांग्रेस  प्रवक्ता कह रही हैं। इस मामले में अब स्मृति ईरानी की बेटी के वकील ने भी बयान जारी किया है। वकील का कहना है कि जोइश उस रेस्टोरेंट में बस एक इंटर्न के तौर पर काम कर रही थीं। वो ना तो रेस्टोरेंट चलाती हैं। ना ही उसकी मालिक है।

29 जुलाई को होगी अगली सुनवाई

वहीं इस मामले को लेकर शिकायत करने वाले वकील ने दावा किया है कि आबकारी आयुक्त  इस संबंध में 29 जुलाई को  सुनवाई करने वाले हैं। उसी दिन पता चल जाएगा कि आखिर कौनसा भूत भूत है जोे इस बार और रेस्टोरेंट का संचालन कर रहा  था। बता दें  ये पूरा प्रकरण तब सामने आया जब गोवा के आबकारी आयुक्त ने सिली सोल्स कैफे एंड बार को नोटिस जार किया था। इस पर आरोप हैकि यहां नियमों और प्रक्रियाओं को धता बताकर शराब लाइसेंस लिया गया है। मामले में एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

आबकारी विभाग ने अपनी  ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस बार का संचालन केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी करती हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि शराब का लाइसेंस तब भी जारी किया गया। जब इस बार के पास रेस्टोरेंट का लाइसेंस ही नहीं है। वहीं पिछले महीने शराब के लाइसेंस का नवीनीकरण ऐसे व्यक्ति के नाम पर किया गया जिसकी मौत मई में ही हो चुकी है।

अब स्मृति ईरानी की बेटी को रेस्तरां चलाने के मामले में कांग्रेस घेर रही है। साथ ही लाइसेंस लेने में फर्जीवाड़े का आरोप भी लगाया जा रहा है। पवन खेड़ा के आरोपों पर स्मृति ईरानी का पलटवार सामने आया है। उन्होंने  कहा उनकी बेटी छात्रा है बार नहीं चलाती। कांग्रेस को वे कोर्ट में देखेंगी। वहीं स्मृति ईरानी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद पवन खेड़ा ने एक बार फिर उनपर निशाना साधा। और कहा 4 महीने पहले ही तारीफ की थी। अब कह रहीं है। रेस्तरां बेटी का है ही नहीं। कांग्रेस ने प्रेस कान्फ्रेंस कर इस पूरे मामले पर स्मृति ईरानी की सफाई मांगी। केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा उनकी  बेटी कॉलेज छात्रा है। कोई बार नहीं चलाती है। ऐसे में चर्चा उठी कि ये कैफे और बार का स्मृति ईरानी के परिवार से कोई संबंध है भी या नहीं।

कौन सा भूत चला रहा बार

वहीं दूसरे पक्ष के वकील ने अपने बयान में कहा है कि सभी को पता है कि पॉश सिली सोल्स कैफे एंड बार को केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का परिवार मैनेज करता है। ये रेस्त्रां गोवा के असागाओ गांव के भोउटा वाडो में स्थिति और स्मृति ईरानी के परिवार से इसके संबद्ध होने के पर्याप्त प्रमाण हैं। वकील ने कहा कि आबकारी आयुक्त की ओर से बार और रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिसकी सुनवाई 29 जुलाई को होना है। 29 जुलाई के दिन हम सबभी को पता चल जाएगा कि कौन.सा भूत आखिर इस रेस्टोरेंट को चला रहा है। इतना ही नहीं  वकील का यह भी दावा है कि स्मृति ईरानी के परिवार के पास गोवा में कई प्राइम लोकेशन पर संपत्ति है। जिनकी जांच होना चाहिए।

क्या स्मृति ईरानी सच बोल रही हैं

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया है. कौन सी स्मृति ईरानी झूठ बोल रही हैं। पहली  वो जिन्होंने 14 अप्रैल 2022 को बेटी के रेस्टोरेंट की तारीफ की थी। उसे अपना अभिमान बताया था। या वो स्मृति वो जो अब  कह रही हैं कि उनकी बेटी का सिली सोल्स बार एंड कैफे से कोई लेना देना नहीं है।

जोइश की सफाई

इस मामले में स्मृति ईरानी की बेटी जोइश ईरानी ने सफाई देते हुए कहा कि ये सभी आरोप निराधार हैं। वे ना तो किसी रेस्टोरेंट की मालिकिन हैं और ना किसी रेस्टोरेंट को चलाती हैं। जोइश के वकील कीरत नागरा का भी साफ कहना है कि स्मृति ईरानी चूंकि राजनीतिक हस्ती हैं इसलिए राजनीतिक विरोधियों ने जोइश पर मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। इनका लक्ष्य राजनेता की बेटी को बदनाम करना है। जबकि जोइश एक युवा छात्रा हैं जो शेफ बनने के लिए पढ़ाई कर रही है। जिसके चलते वो पाक कला में पारंगत होना चाहती है। ऐसे में अलग.अलग रेस्टोरेंट में काम कर पाक कला के गुण सिख रही है। जोइश सिली सोल्स कैफे के शेफ के साथ इंटर्नशिप कर रही थीं। रेस्टोरेंट के प्रबंधन से उनका कोई लेनादेना नहीं था और ना ही उनका कोई नियंत्रण।

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version