Tuesday, July 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान

सचिन पायलट का चौंकाने वाला बयान, CM गहलोत पर बोले सचिन

सचिन पायलट का चौंकाने वाला बयान, CM गहलोत पर बोले सचिन

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2022
in राजस्थान
0
सचिन पायलट का चौंकाने वाला बयान, CM गहलोत पर बोले सचिन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट की आपसी अदावत तो जग जाहिर है. लेकिन इसी बीच सचिन पायलट का जो बयान सामने आया है वो वाकई चौंकाने वाला है. सचिन पायलट ने जो दावा किया है वो इसलिए चौकाने वाला है क्योंकि अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक- दूजे को बिल्कुल नहीं सुहाते. कांग्रेस के दोनों ही दिग्गज नेता कई मौके पर एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आ चुके हैं. लेकिन अब पायलट का बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.

दरअसल, मंगलवार को एक शादी समारोह में भरतपुर पहुंचे सचिन पायलट ने 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. सचिन पायलट ने कहा कि, अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की गहलोत सरकार ही रिपीट होगी. राजस्थान में सरकार बदलने की परंपरा रही है. लेकिन इस पुरानी परंपरा को हम तोड़ देंगे. इस दौरान पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली हार पर भी सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा की. उन्होंने कहा, पांच राज्यों के चुनाव परिणामों से हमें निराशा मिली है, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी है. मोदी सरकार के जन विरोधी फैसलों को लेकर कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी.

Related posts

Panchana Dam

20 साल से पानी पर संग्राम… एक बांध, 74 गांव और दो समुदायों के बीच बढ़ता संघर्ष

June 29, 2026
राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

June 8, 2026

बीजेपी को सचिन ने लगाई लताड़

पायलट ने यह भी संकेत दिए कि, राजस्थान में अगले महीने कांग्रेस का चिंतन शिविर होगा. पायलट ने कहा कि कांग्रेस बड़ा चिंतन करेगी. जिसमें पार्टी को मजबूत करने पर मंथन होगा. इस चिंतन शिविर में स्वागत योग्य फैसले निकल कर बाहर आएंगे और हम पांच- पांच साल सरकार के नैरेटिव को तोड़ेंगे. इस दौरान जहांगीरपुरी हिंसा पर भी सचिन पायलट ने बीजेपी और मोदी सरकार को लताड़ लगाई. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, बीजेपी धर्म की राजनीति करती है, चुनाव में धार्मिक ध्रुवीकरण कर चुनाव जीत जाती है. लेकिन अब ये सब जनता जान चुकी है.

चर्चा का विषय बना पायलट का बयान

हालांकि अब उनका यह बयान अब सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. क्योंकि अभी तक सचिन पायलट को राजस्थान में अगला मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर देखा जा रहा था. माना जा रहा था कि कांग्रेस आलाकमान सचिन पायलट को आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बना सकती है. सचिन पायलट के इस बयान से यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस को चुनाव जीतने के लिए वे आपसी अदावत भूला चुके हैं.

Post Views: 402
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version