Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

शिवराज का बजट, चुनाव से पहले आधी आबादी पर नजर,प्रतिभावान छात्राओं को ई-स्कूटी देगी सरकार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 1, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
girl students in budget
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल। मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में सरकार की नजर आधी आबादी पर है। मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 1 मार्च को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट पेश किया। जिसमें महिलाओं और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं बजट भाषण शुरू होते ही मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का मुद्दा उठाया। सामने विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवराज सरकार ने अपने बजट में प्रदेश की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं थोपा है। इस बार भी बजट में युवाओं के साथ महिला मतदाताओं पर शिवराज सरकार की नजर है। राज्य में मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान पर रहने वाली छात्राओं को सरकार ई-स्कूटी प्रदान करेगी। वहीं लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 929 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना दिये जाएंगे।

कांग्रेस विधायकों ने किया बर्हिगमन

काफी देर तक सभी सदस्य एक साथ बोलते रहे और कुछ देर बाद वे सभी सदन की कार्यवाही से बाहर चले गए। कांग्रेस सदस्य सदन के बाहर आने के बाद भी नारेबाजी करते रहे। दूसरी ओर हंगामे के बीच वित्त मंत्री ने अपना बजट भाषण जारी रखा। देवड़ा ने मध्यप्रदेश में जी-20 समूह की बैठकों के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और सांसद भी देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ का प्रावधान

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने भाषण में प्रदेश की प्रसिद्ध मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का जिक्र किया तो सत्ताधारी दल भाजपा के सदस्यों ने मेज थपथपा कर खुशी जाहिर की। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. इसके लिए बजट में आठ हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

महिला और बालिका कल्याण पर जोर

वित्त मंत्री ने महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया और उनके बजट प्रावधानों के बारे में बताया। देवड़ा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण से जुड़ी विभिन्न चालू और नई योजनाओं के लिए बजट में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है।

Post Views: 191
Tags: Assembly Electionsbudgete scootyFinance Minister Jagdish Deorameritorious studentShivraj government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version