Sunday, October 4, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पेइचिंग से कुछ दूर, जहां पहाड़ों के बीच बसा है शिदू

DigitalDesk by DigitalDesk
October 4, 2026
in मुख्य समाचार
0
पेइचिंग से कुछ दूर, जहां पहाड़ों के बीच बसा है शिदू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पेइचिंग को आमतौर पर ऊंची इमारतों, व्यस्त सड़कों और आधुनिक महानगरीय जीवन के लिए
जाना जाता है। लेकिन इस शहर की एक ऐसी तस्वीर भी है, जहां कंक्रीट का जंगल खत्म होते ही
पहाड़, नदियां और छोटे-छोटे गांव दिखाई देने लगते हैं। हाल ही में मुझे पेइचिंग के फांगशान जिले
में स्थित शिदू गांव जाने का मौका मिला और यह यात्रा शहर से बिल्कुल अलग एक अनुभव लेकर
आई।
पेइचिंग से कुछ दूरी तय करने के बाद जैसे-जैसे रास्ता आगे बढ़ता है, शहर की ऊंची इमारतें पीछे
छूटती जाती हैं। उनकी जगह हरे-भरे पहाड़ और घुमावदार सड़कें ले लेती हैं। रास्ते के साथ बहती
नदी और पहाड़ियों के बीच बसे गांव इस सफर को अपने आप में एक खूबसूरत अनुभव बना देते हैं।
शिदू अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। यहां की पहाड़ी घाटियां और नदी का शांत प्रवाह
पर्यटकों को कुछ देर ठहरकर प्रकृति को महसूस करने का मौका देते हैं। शहर की लगातार भागती
जिंदगी के बीच यहां का वातावरण एक अलग तरह का सुकून देता है। शिदू की खूबसूरती सिर्फ
पहाड़ों और नदी तक सीमित नहीं है। यहां ग्रामीण जीवन की झलक भी देखने को मिलती है। छोटे
घर, स्थानीय खान-पान, गांव की गलियां और पर्यटकों के लिए तैयार की गई स्थानीय गतिविधियां
बताते हैं कि चीन के ग्रामीण इलाकों में पर्यटन किस तरह स्थानीय अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन रहा
है।
मेरे लिए इस यात्रा की सबसे खास बात यह थी कि शिदू में प्रकृति और पर्यटन एक-दूसरे के साथ
चलते दिखाई देते हैं। जहां एक ओर पर्यटक पहाड़ों और नदी का आनंद लेते हैं, वहीं दूसरी ओर
स्थानीय समुदाय पर्यटन से जुड़ी सेवाओं के जरिए अपनी आजीविका को आगे बढ़ा रहा है।
पेइचिंग जैसे महानगर के आसपास ऐसे ग्रामीण पर्यटन स्थल यह भी बताते हैं कि शहर की जिंदगी
से थोड़ी दूरी पर जाकर लोग अपने लिए एक अलग तरह का समय तलाश रहे हैं। सप्ताहांत में
परिवार, दोस्त और युवा यहां प्रकृति के बीच समय बिताने आते हैं।

शिदू की यात्रा मेरे लिए सिर्फ एक पर्यटन यात्रा नहीं थी। यह पेइचिंग की उस तस्वीर से परिचय था
जो अक्सर महानगर की चमक-दमक के पीछे छिप जाती है,- पहाड़ों के बीच बसा शांत ग्रामीण चीन,
जहां प्रकृति और स्थानीय जीवन आज भी अपनी सहज गति से आगे बढ़ते हैं।
कभी-कभी किसी शहर को समझने के लिए उसके केंद्र से बाहर निकलना जरूरी होता है। शिदू की
यात्रा ने मुझे पेइचिंग को एक महानगर से आगे, प्रकृति और गांवों से जुड़े एक व्यापक क्षेत्र के रूप में
देखने का मौका दिया।
(दिव्या पाण्डेय – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related posts

4 अक्तूबर को चाइना इन क्लासिक्स के नये सीज़न का प्रीमियर

4 अक्तूबर को चाइना इन क्लासिक्स के नये सीज़न का प्रीमियर

October 4, 2026
चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के सम्बंध में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए

चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के सम्बंध में पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए

October 4, 2026
Tags: #Shidu #BeijingTourism #ChinaTourism #RuralTourism
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version