Saturday, November 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

शनचन में अमेरिका, रूस और चीन की पहली त्रिपक्षीय बैठक से बदलेगी वैश्विक राजनीति की दिशा? एशिया की बढ़ती भूमिका पर दुनिया की नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
November 20, 2026
in मुख्य समाचार
0
शनचन में अमेरिका, रूस और चीन की पहली त्रिपक्षीय बैठक से बदलेगी वैश्विक राजनीति की दिशा? एशिया की बढ़ती भूमिका पर दुनिया की नजर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

एशिया की भूमिका और वैश्विक राजनीति पर संभावित प्रभाव
दुनिया की तीन प्रमुख शक्तियों अमेरिका, रूस और चीन के राष्ट्राध्यक्षों की
पहली त्रिपक्षीय बैठक वैश्विक कूटनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में
देखी जा रही है। पहली बार दुनिया की तीन महाशक्तिओं अमेरिका, रूस और चीन
के शीर्ष नेता साथ बैठे तो इतिहास बन गया। ऐसे समय में जब दुनिया यूक्रेन
युद्ध, मध्य पूर्व के तनाव, परमाणु हथियारों की होड़ और आर्थिक प्रतिस्पर्धा जैसी
चुनौतियों से गुजर रही है, तीनों महाशक्तियों का एक मंच पर आना अंतरराष्ट्रीय
राजनीति के लिए महत्वपूर्ण संदेश देता है। इस बैठक में वैश्विक शांति और सुरक्षा
के लिए सहयोग पर जोर रहा। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक सुरक्षा,

परमाणु हथियारों पर नियंत्रण, क्षेत्रीय संघर्षों और आर्थिक स्थिरता जैसे मुद्दों पर
संवाद को आगे बढ़ाना रहा। अमेरिका, रूस और चीन तीनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा
परिषद के स्थायी सदस्य हैं और वैश्विक राजनीति में इनकी भूमिका बेहद
प्रभावशाली है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक सुरक्षा, परमाणु हथियारों पर
नियंत्रण, क्षेत्रीय संघर्षों और आर्थिक स्थिरता जैसे मुद्दों पर संवाद को आगे
बढ़ाना रहा। अमेरिका, रूस और चीन तीनों संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी
सदस्य हैं और वैश्विक राजनीति में इनकी भूमिका बेहद प्रभावशाली है। इसलिए
इस बैठक को वैश्विक राजनीति में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक शुरुआत के रूप में
देखना अधिक उचित होगा, न कि नई विश्व व्यवस्था की स्थापना के रूप में।
तक़रीबन 90 मिनट तक चली इस बैठक में एटमी हथियारों के खतरों पर बात हुई।
तीनों नेताओं ने कहा कि परमाणु युद्ध जीता नहीं जा सकता और यह कभी लड़ा
भी नहीं जाना चाहिए। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने परमाणु हथियारों को
इंसानियत के सिर पर लटकी हुई तलवार बताया। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा
कि दुनिया में शांति और सुरक्षा बनाये रखने की जिम्मेदारी भी हम तीनों देशों की
है। वहीं राष्ट्रपति ट्रम्प ने होर्मुज को खोलने और ईरान और यूक्रैन जंग पर भी
अपनी बात रखी। हांलांकि, संयुक्त घोषणा पत्र में इसका कोई जिक्र नहीं किया
गया।बैठक में अंतर्राष्टीय आपराधिक न्यायालय ICC पर भी सवाल उठे। नेताओं का

Related posts

Which Congress leader called Owaisi impotent

कांग्रेस की किस नेत्री ने ओवैसी को कहा नामर्द… पवन खेड़ा की पत्नी पर भी साधा था निशाना

November 20, 2026
वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक

वांग यी ने बताईं एपेक बैठक की बड़ी उपलब्धियां, चीन-रूस-अमेरिका के राष्ट्राध्यक्षों की पहली त्रिपक्षीय मुलाकात को बताया ऐतिहासिक

November 20, 2026

मानना है की न्यायालय को शीर्ष नेताओ और अधिकारीयों को इस अदालत की
कार्यवाही से छूट मिलनी चाहिए और इसे अपने अधिकार क्षेत्र का दुरूपयोग नहीं
करना चाहिए।

आज दुनिया की राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियां बदल चुकी हैं। एशिया,
अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण
योगदान दे रही हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में इन क्षेत्रों की आवाज और
प्रतिनिधित्व को अधिक महत्व देने की मांग लगातार उठती रही है।
तीनों देशों ने ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने और परिष्कृत पेट्रोलियम
उत्पादों के उत्पादन तथा आपूर्ति को बढ़ाने की दिशा में सहयोग की बात कही।
ऊर्जा आज केवल आर्थिक विकास का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और
विदेश नीति का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन तीनों के बीच ऊर्जा संबंधी सहयोग से
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति की स्थिरता को समर्थन मिल सकता है।

एशिया पर क्या पड़ेगा इस बैठक का प्रभाव?
इस बैठक का सबसे व्यापक प्रभाव एशिया-प्रशांत क्षेत्र में देखने को मिल सकता
है। इसकी वजह यह है कि एशिया आज वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, तकनीक
और सामरिक प्रतिस्पर्धा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। अमेरिका, चीन और रूस के
बीच संवाद बढ़ने से एशिया में बड़े सैन्य टकराव की आशंकाओं को कम करने का
अवसर मिल सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि तीनों देशों के बीच
रणनीतिक प्रतिस्पर्धा समाप्त हो जाएगी।

चीन की कूटनीतिक भूमिका क्यों महत्वपूर्ण रही?
इस बैठक का एक बड़ा राजनीतिक संदेश चीन की बढ़ती कूटनीतिक भूमिका से
जुड़ा है। चीन ने अमेरिका और रूस जैसे दो प्रभावशाली देशों के राष्ट्राध्यक्षों को
एक ही मंच पर लाकर यह दिखाने का प्रयास किया है कि वह वैश्विक मुद्दों पर
संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। चीन के
लिए यह केवल एक कूटनीतिक आयोजन नहीं था, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति
में अपनी भूमिका को मजबूत करने का अवसर भी था।

विशेष रूप से ऐसे समय में जब दुनिया में आर्थिक प्रतिबंध, व्यापारिक टकराव,
सैन्य गठबंधन और भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है, चीन खुद को एक ऐसे
देश के रूप में प्रस्तुत करना चाहता है जो संवाद, बहुपक्षीय सहयोग और आर्थिक
विकास को प्राथमिकता देता है।

इस बैठक का प्रभाव आने वाले समय में एशिया-प्रशांत क्षेत्र, यूरोप, मध्य पूर्व और
विकासशील देशों की राजनीति एवं अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।
हालांकि, वास्तविक सफलता इस बात से तय होगी कि बैठक में व्यक्त किए गए
विचार कितने प्रभावी ढंग से नीतियों और समझौतों में बदलते हैं। शनचन की यह
बैठक दुनिया को एक नई उम्मीद जरूर देती है, लेकिन असली परीक्षा अब तीनों
महाशक्तियों के व्यवहार और उनके भविष्य के फैसलों की होगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—देवेंद्र सिंह)

Tags: #ShenzhenMeeting #China #America #Russia #XiJinping #DonaldTrump #VladimirPutin
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version