Saturday, October 3, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें नौरात्रि की तैयारी से लेकर नौ देवियों की पूजा और घटस्थापना की पूरी विधि

DigitalDesk by DigitalDesk
October 3, 2026
in धर्म, मुख्य समाचार
0
Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, जानें नौरात्रि की तैयारी से लेकर नौ देवियों की पूजा और घटस्थापना की पूरी विधि
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से आराधना करते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा और नियमों के साथ देवी की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। नवरात्रि शुरू होने से पहले पूजा की सामग्री जुटाने के साथ घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई तथा सात्विक जीवनचर्या का संकल्प लेना भी जरूरी माना जाता है।

नवरात्रि शुरू होने से पहले घर और पूजा स्थल को इस तरह करें तैयार

Related posts

Amit Shah attacks Congress in Bhopal

गौपालक सम्मेलन: भोपाल में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- विरोध करने वालों को हिसाब देने आए हैं…

October 3, 2026
Minister Amit Shah

दूध से समृद्धि, नशामुक्ति से नई पीढ़ी…MP में शाह का बड़ा रोडमैप..नशामुक्त MP का 2029 टारगेट

October 3, 2026

नवरात्रि से पहले घर के पूजा स्थान की अच्छी तरह सफाई करें और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं पहले से तैयार रखें। कलश, नारियल, चुनरी, आम के पत्ते, कलावा, रोली, अक्षत, जौ, मिट्टी, घी या तिल का तेल, कपूर और हवन सामग्री की व्यवस्था कर लें। पर्व से एक दिन पहले लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन से दूरी बनाकर सात्विक आहार और ब्रह्मचर्य का संकल्प लेना चाहिए।

घटस्थापना के समय कलश, जवारे और अखंड ज्योति स्थापित करने की पूरी प्रक्रिया

प्रतिपदा के शुभ समय में चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करें। मिट्टी के पात्र में मिट्टी भरकर जौ बोएं। कलश में जल, गंगाजल, सुपारी, सिक्का और अक्षत डालकर उसके ऊपर पांच आम के पत्ते रखें। कलावा बांधा हुआ नारियल कलश पर स्थापित कर उसे जवारे के बीच रखें। इसके बाद अखंड ज्योति जलाकर गणेश जी और मां दुर्गा का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।

11 से 16 अक्टूबर तक हर दिन अलग स्वरूप की पूजा और अलग भोग का विधान

11 अक्टूबर को मां शैलपुत्री को सफेद वस्तुएं और घी अर्पित करें। 12 अक्टूबर को मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर, मिश्री और पंचामृत चढ़ाएं। 13 अक्टूबर को मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाई, 14 अक्टूबर को मां कुष्मांडा को मालपुआ और 15 अक्टूबर को मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं। 16 अक्टूबर को मां कात्यायनी को शहद और मीठा पान अर्पित किया जाता है।

17 और 18 अक्टूबर को मां कालरात्रि की पूजा होगी, फिर 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी का संयोग

इस वर्ष सप्तमी तिथि 17 और 18 अक्टूबर दोनों दिन रहेगी, इसलिए मां कालरात्रि की पूजा दो दिनों तक होगी और गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाया जाएगा। 19 अक्टूबर को अष्टमी और नवमी दोनों का पूजन होगा। सुबह मां महागौरी की पूजा के साथ हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाकर कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद नवमी तिथि में मां सिद्धिदात्री की आराधना और महानवरात्र हवन किया जाएगा।

 

 

Tags: #Navratri2026 #ShardiyaNavratri #DurgaPuja #MaaDurga #NavratriPuja
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version