Saturday, October 3, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

गौपालक सम्मेलन: भोपाल में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- विरोध करने वालों को हिसाब देने आए हैं…

DigitalDesk by DigitalDesk
October 3, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Amit Shah attacks Congress in Bhopal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित गौपालक सम्मेलन में कांग्रेस पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि कांग्रेसी सरकार का विरोध करते हैं, लेकिन आज वे अपना हिसाब देने आए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में दूध उत्पादन और प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता में हुई बढ़ोतरी के आंकड़े भी गिनाए।

10 साल में दूध उत्पादन में करीब 70% बढ़ोतरी

अमित शाह ने कहा कि वर्ष 2014-15 में देश में दूध उत्पादन करीब 14.6 करोड़ टन था, जो 2024-25 में बढ़कर करीब 24.8 करोड़ टन हो गया। यानी दस साल में दूध उत्पादन में करीब 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश बना हुआ है। शाह ने बताया कि 2013-14 में देश में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता 307 ग्राम प्रतिदिन थी, जो अब बढ़कर 485 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। उन्होंने डेयरी और सहकारी क्षेत्र के विस्तार को इसका आधार बताया।

Related posts

Minister Amit Shah

दूध से समृद्धि, नशामुक्ति से नई पीढ़ी…MP में शाह का बड़ा रोडमैप..नशामुक्त MP का 2029 टारगेट

October 3, 2026
विदेशी निवेशकों में लोकप्रिय चीनी फैक्ट्री टूर

विदेशी निवेशकों में लोकप्रिय चीनी फैक्ट्री टूर

October 3, 2026

MP में ‘श्वेत क्रांति 2.0’ का लक्ष्य

सम्मेलन में मध्यप्रदेश में दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए 50 लाख लीटर प्रतिदिन का लक्ष्य रखा गया। शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम की गौपालकों के हित में किए जा रहे कार्यों के लिए सराहना की। उन्होंने उज्जैन में 255 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले प्रतिदिन 3 लाख लीटर क्षमता के दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का वर्चुअल भूमिपूजन किया। इसके अलावा भोपाल में 16.5 करोड़ रुपए की लागत से बने 40 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाले प्रोडक्ट डेयरी प्लांट और 12.42 करोड़ रुपए की लागत से तैयार राज्यस्तरीय केंद्रीय गुणवत्ता प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। शिवपुरी में 6.5 करोड़ रुपए के मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पांच गौपालक दीदियों का सम्मान किया गया और डॉ. भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। सम्मेलन के दौरान भोपाल में नगर वन विकसित करने के लिए केआरआईबीएचओ और मध्यप्रदेश राज्य जैवविविधता बोर्ड के बीच एमओयू भी हुआ।

Tags: #Amit Shah attacks Congress in Bhopal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version