Friday, October 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Stock Market Today: सेंसेक्स–निफ्टी ने बनाया नया इतिहास, 14 महीनों बाद सबसे ऊंची छलांग, जानिए किन शेयरों में मौका

DigitalDesk by DigitalDesk
November 27, 2025
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Stock Market LIVE: सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी 25,900 के नीचे; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Stock Market Today: सेंसेक्स–निफ्टी ने बनाया नया इतिहास, 14 महीनों बाद सबसे ऊंची छलांग, जानिए किन शेयरों में मौका

भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की। निवेशकों में उत्साह इस कदर दिखा कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 14 महीनों के बाद अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। अमेरिका में जल्द ब्याज दरों में कटौती की अटकलों ने बाजार की धारणा को मजबूत बनाया है।

Related posts

GST Council Meeting 2026: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, गिरफ्तारी का डर खत्म से लेकर तेज रिफंड तक हुए कई बड़े बदलाव

GST Council Meeting 2026: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, गिरफ्तारी का डर खत्म से लेकर तेज रिफंड तक हुए कई बड़े बदलाव

October 8, 2026
चीन के आधुनिकीकरण: बहुआयामी विकास उपलब्धियां और नई यात्रा

चीन के आधुनिकीकरण: बहुआयामी विकास उपलब्धियां और नई यात्रा

October 8, 2026

सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, 86 हजार के पार पहुंचा

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती ट्रेड में जोरदार तेजी के साथ 416.67 अंक चढ़कर 86,026.18 के नए ऑल-टाइम हाई पर जा पहुंचा।
इससे पहले 27 सितंबर 2024 को इंडेक्स ने 85,978.25 का रिकॉर्ड छुआ था।
लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसे बड़े शेयरों में मजबूती ने इंडेक्स को सहारा दिया।

निफ्टी ने भी छुआ सर्वकालिक उच्च स्तर

एनएसई निफ्टी ने भी 101.65 अंकों की तेजी दर्ज कर 26,306.95 का नाया शिखर हासिल किया।
यह स्तर निफ्टी के लिए 14 महीनों में सबसे बड़ा उछाल है।
ब्रोकरेज हाउस के अनुसार, घरेलू और वैश्विक संकेत दोनों ही तेजी की दिशा में इशारा कर रहे हैं।

कौन-से शेयर चढ़े, कौन-से फिसले?

बाजार खुलते ही सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कई दिग्गज शेयर हरे निशान में रहे।
बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स ने जोरदार उछाल दिखाया।
वहीं दूसरी ओर इटर्नल, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट और एसबीआई जैसे शेयरों में दबाव देखा गया।
एशियाई बाजारों की बात करें तो निक्केई 225, हांगकांग हैंग सेंग, एसएसई कम्पोजिट और कॉस्पी सभी सकारात्मक रुझान में रहे।

निवेशकों के लिए आज के हॉट स्टॉक्स — किसमें लगाएं दांव?

सरकार की ओर से रेयर अर्थ प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए 7,280 करोड़ रुपये की स्कीम को मंजूरी मिलना बाजार की तेजी की बड़ी वजह मानी जा रही है।
इसी बीच महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 23.69 लाख रुपये की BE.6 Formula E Edition EV लॉन्च की है, जबकि एशियन पेंट्स ने यूएई में अपने दूसरे प्लांट के लिए 340 करोड़ के निवेश की घोषणा की है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा माहौल में ये शेयरंस मजबूत दिख रहे हैं:
SAIL, L&T Finance, Tata Technologies, RVNL, BHEL, IIFL
जबकि इन शेयरों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है:
Nykaa, BEL, Eicher Motors, Asian Paints, LIC, SBI Life, PI Industries

नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। liveindia.news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

 

 

 

 

Tags: #Sensex #Nifty #ShareMarket #StockMarketToday #BusinessNews #IndianMarket #HotStocks #Investing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version