Sunday, September 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार से नीचे; निवेशकों की बढ़ी चिंता

DigitalDesk by DigitalDesk
July 23, 2026
in बिजनेस, मुख्य समाचार
0
Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार से नीचे; निवेशकों की बढ़ी चिंता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे कारोबारी सत्र भी बिकवाली का दबाव बना रहा। गुरुवार को वैश्विक स्तर पर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखाई दिया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी, जिसके चलते कई सेक्टरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में बंद हुए। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैश्विक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

सेंसेक्स 364 अंक और निफ्टी 127 अंक फिसला, चौथे दिन भी जारी रही बिकवाली

Related posts

23वें चीन-आसियान एक्सपो में परियोजनाओं पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित

23वें चीन-आसियान एक्सपो में परियोजनाओं पर हस्ताक्षर कार्यक्रम आयोजित

September 20, 2026
जिनेवा में ‘चीन का स्वाद’ संस्कृति और पर्यटन कार्यक्रम आयोजित

जिनेवा में ‘चीन का स्वाद’ संस्कृति और पर्यटन कार्यक्रम आयोजित

September 20, 2026

बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 364 अंक (0.47%) गिरकर 76,391.39 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 127 अंक (0.53%) टूटकर 23,869.60 के स्तर पर पहुंच गया। लगातार चार दिनों की गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। बाजार में कमजोर धारणा के चलते अधिकांश प्रमुख शेयर दबाव में रहे और कारोबार के दौरान बिकवाली हावी रही।

24 हजार अब रेजिस्टेंस बना, नीचे 23,800 का स्तर बाजार के लिए अहम

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी के लिए 24,000 का स्तर अब सपोर्ट नहीं बल्कि मजबूत रेजिस्टेंस बन गया है। इसके ऊपर 24,200 का स्तर अगली बड़ी बाधा माना जा रहा है। वहीं नीचे की ओर 23,800 तत्काल सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है। यदि निफ्टी इस स्तर से भी नीचे फिसलता है तो बिकवाली और तेज हो सकती है तथा सूचकांक 23,700 और फिर 23,500 तक पहुंच सकता है। ऐसे में अल्पकालिक निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

रियल्टी, बैंकिंग और ऑयल शेयरों में दबाव, ऑटो सेक्टर ने दिखाई मजबूती

गुरुवार के कारोबार में सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में रही, जिसमें 1.81 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 1 प्रतिशत और निफ्टी बैंक 0.94 प्रतिशत कमजोर बंद हुआ। केमिकल तथा ऑयल एंड गैस कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखी गई। हालांकि ऑटो सेक्टर ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए निफ्टी ऑटो इंडेक्स को 0.70 प्रतिशत की बढ़त दिलाई। मीडिया सेक्टर भी सकारात्मक रुख के साथ बंद हुआ।

बाजाज फाइनेंस, रिलायंस और इंडिगो में बिकवाली, टीसीएस और महिंद्रा बने सहारा

सेंसेक्स और निफ्टी की प्रमुख कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक कमजोरी दर्ज की गई। दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फिनसर्व के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार, कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगी।

 

 

 

Tags: #Sensex #Nifty #StockMarket #ShareMarket #BusinessNews #IndianEconomy #MarketUpdate
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version