हिमानी हत्याकांड : कभी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में हुईं थी शामिल…रहस्य बनी हिमानी की हत्या…किसने भरा सूटकेस में शव

Sensation spread due to the murder of Congress leader Himani Narwal in Rohtak Haryana

@Himani Narwal murder हरियाणा के रोहतक में शनिवार 1 मार्च की सुबह एक सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह युवती कोई ओर नहीं वही है जो राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। अब कांग्रेस के स्थानीय विधायक भारत भूषण बन्ना ने कहा कि सूटकेस में मिला शव कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का है। हिमानी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थीं। कांग्रेस के स्थानीय विधायक ने पूरी घटना की जांच एसआईटी से कराने की मांग की है।

हिमानी की निर्मम हत्या कानून व्यवस्था पर एक धब्बा

बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद सुर्खियों में आई कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या से सनसनी फैल गई। उनका शव एक सूटकेस में मिला है। हिमानी का शव हरियाणा के रोहतक में बरामद एक सूटकेस में बंद मिला था। स्थानीय लोगों ने शव की तत्काल ही पहचान करते हुए पुलिस को बताया था कि यह कांग्रेस की नेता हिमानी नरवाल की बॉडी है जो सूटकेस में भरी थी।

बता देें भारत जोड़ा यात्रा के दौरान हिमानी हरियाणवी परिधान पहनकर राहुल गांधी के साथ नजर आईं थीं। हिमानी ने राहुल गांधी के साथ उस समय ली गई अपनी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की थी। इसके बाद हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भी हिमानी रोहतक से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। उनका शव मिलने के बाद रोहतक से कांग्रेस के विधायक बीबी बत्रा ने हत्या की जांच के लिए सरकार से एसआईटी गठित करने की मांग की है। बताया जाता है कि शव और सूटकेस सांपला कस्बे से होकर गुजरने वाले फ्लावर के पास पड़ा था। शनिवार सुबह जब लोगों ने बंद सूटकेस को खोला तो उसमें से हाथ में मेहंदी लगी एक युवती का शव बाहर निकला।

हिमानी थी कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता

अब युवती के शव को लेकर खुद रोहतक से कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा ने बताया कि वो युवती कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी. उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लेकर तमाम कांग्रेस के नेताओं के चुनाव प्रचार में अहम भागीदारी निभाती थी।

भूपेन्द्र हुड्डा ने जताया दुख

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिमानी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। पूर्व सीएम ने कहा रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की इस तरह बर्बरपूर्वक हत्या किये जाने की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। वे दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हैं और दुखी परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। पूर्व सीएम ने कहा एक लड़की की इस तरह से हत्या की जाना और उसका लावारिस की तरह एक सूटकेस शव में मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। पूर्व सीएम ने राज्य की बीजेपी सरकार को कठघेरे में खड़ा करते हुए कहा यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक धब्बा है।

Exit mobile version