Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

Bigg Boss OTT-3 में नजर आएंगे जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया..! अभिनेता अनिल कपूर होंगे होस्ट

DigitalDesk by DigitalDesk
June 20, 2024
in मनोरंजन, महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, संपादक की पसंद
0
Senior journalist Deepak Chaurasia will be seen in Bigg Boss OTT 3 Actor Anil Kapoor will be the host
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। दीपक चौरसिया का आप एक नया अंदाज देखेंगे। अब तक अपने उनको एंकरिंग और रिपोर्टिंग करते देखा है लेकिन अब उनका एक नया अंदाज दिखेगा। उनका ये नया अंदाज किसी न्यूज चैनल के प्लेट फार्म पर नहीं बल्कि Bigg Boss OTT 3 में नजर आएगा। दीपक चौरसिया Bigg Boss के घर में एक प्रतिभागी के तौर पर दिखाई देंगे। सूत्र बताते हैं कि बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया भी बनेंगे। ऐसे में प्रशंसकों उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

देखना दिलचस्प होगा कि देश और दुनिया के राजनीतिक मुद्दों पर महारत रखने वाले दीपक का bigg boss के घर में कौन सा अंदाज होगा। वही घर के बाहर उनके प्रशंसकों को बेसब्री से इस बात का इंतजार होगा कि देश दुनिया की राजनीति से जुड़े कितने खुलासे होने वाले हैं। बता दें बिग बॉस ओटीटी 3 को अभिनेता अनिल कपूर होस्ट कर रहे हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जाने माने प​त्रकार दीपक चौरसिया बनेंगे Bigg Boss OTT 3 के कंटेस्टेंट
Bigg Boss के घर में एक प्रतिभागी के तौर पर दिखाई देंगे दीपक चौरसिया
अभिनेता अनिल कपूर करेंगे Bigg Boss OTT 3 को होस्ट
मुंबई की ‘वडा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित भी होंगी कंटेस्टेंट
रैपर नैजी, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शिवानी कुमारी भी आएंगी नजर
कंटेस्टेंट की सूची में मुक्केबाज नीरज गोयत का भी नाम

अनिल कपूर पहली बार इस शो को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। जबकि सलमान खान इससे पहले वाले सीजन को होस्ट कर रहे थे। पिछले दिनों शो की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इसके बाद अब तक इस शो में कंटेस्टेंट के लिए कई कंटेस्टेंट के नाम सामने चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि इस सूची में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया का भी नाम शामिल है। बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए शो मेकर्स की ओर से एक-एक करके कंटेस्टेंट्स के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इसमें अब तक मुंबई की ‘वडा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित के बाद चार और नाम अब कन्फर्म हो चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा रैपर नैजी, यूपी की एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर शिवानी कुमारी और देश के टॉप मुक्केबाज नीरज गोयत का भी नाम इस सूची में शामिल है।

टीवी न्यूज इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं दीपक चौरसिया

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया टीवी न्यूज इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं जो अब बिग बॉस ओटीटी-3 का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया देश के ​राजनीतिक मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 30 साल अनुभव है।

‘आगे से राईट’ के जरिए शुरु की अपनी डिजिटल यात्रा

जाने माने पत्रकार दीपक चौरसिया ने हाल ही में ‘आगे से राइट’ के लॉन्च के साथ अपनी डिजिटल यात्रा शुरू की, जो अब यूट्यूब सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। वसुधैव कुटुंबकम के लोकाचार से प्रेरित, यह डिजिटल उद्यम 17 अप्रैल को रामनवमी के अवसर पर शुरू किया गया। टेलीविजन पत्रकारिता में तीन दशकों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने अपने असाधारण पत्रकारिता कौशल के लिए प्रशंसा अर्जित की है और अपने लिए एक जगह बनाई है। विशेष रूप से उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों समाचारों को कुशलतापूर्वक कवर किया है।

प्रमुख आतंकवादी हमलों की ग्राउंड रिपोर्टिंग

जाने माने पत्रकार दीपक चौरसियो ने विभिन्न आतंकवादी घटनाओं को कवर किया है और अमेरिका में 9/11 हमले, मुंबई, भारत में 26/11 हमले, इराक युद्ध और 2001 में संसद पर हमले जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है। इसके अलावा वह राजनीतिक खबरों से भी जुड़े रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन उद्योग से जुड़े कलाकारों का साक्षात्कार लिया है।

Post Views: 401
Tags: #actor Anil Kapoor Bigg Boss OTT 3 host#Bigg Boss OTT 3Senior journalist Deepak Chaurasia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version