Tuesday, September 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

बेंगलुरु से ग्वालियर तक टेलीकॉम निवेश की तलाश…सीएम डॉ.मोहन यादव का टेलीकॉम उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद

DigitalDesk by DigitalDesk
September 22, 2026
in ग्वालियर, बिजनेस, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार
0
Seeking telecom investment for Gwalior from Bengaluru
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Share Market: पश्चिम एशिया तनाव और कच्चे तेल की कीमतों का असर, गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी

Share Market: शेयर बाजार में फिर लौटी तेजी, सेंसेक्स 74,900 के पार खुला; इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल

September 22, 2026
Jungle Raj returns to Bihar Minor school girl mistreated in Jamui politics heats up after video goes viral on social media

बिहार में फिर जंगल राज…जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी,वीडियो सोशल मीडिया वायरल होने के बाद सियासत गरमाई

September 22, 2026

मध्य प्रदेश में टेलीकॉम और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण को नई गति देने की तैयारी अब अगले चरण में पहुंच गई है। ग्वालियर में विकसित किए जा रहे टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन यानी टीएमजेड को निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 22 सितंबर को बेंगलुरु में देश के प्रमुख टेलीकॉम उद्योगपतियों और निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे।

बेंगलुरु से ग्वालियर तक टेलीकॉम निवेश की तलाश, सीएम मोहन यादव की बड़ी बैठक

ताज बेंगलुरु में होने वाली इन्वेस्टर्स राउंड टेबल में ग्वालियर टीएमजेड की निवेश संभावनाओं, औद्योगिक नीतियों और सरकार की ओर से मिलने वाले सहयोग पर चर्चा होगी। खास बात यह है कि फोकस केवल टेलीकॉम उपकरण बनाने तक सीमित नहीं रहेगा। अनुसंधान, नवाचार और टेलीकॉम से जुड़े सहायक उद्योगों को भी इस पूरे इकोसिस्टम का हिस्सा बनाने की संभावनाएं तलाशने की तैयारी है।

ग्वालियर को तकनीकी उद्योग का नया आधार बनाने की कोशिश

इस बैठक में निवेशकों के सामने टीएमजेड की सुविधाओं और उपलब्ध प्रोत्साहनों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नीति और निवेश से जुड़े पहलुओं की जानकारी देंगे। वहीं उद्योग जगत के प्रतिनिधि अपने अनुभव, अपेक्षाएं और संभावित निवेश प्रस्ताव सामने रखेंगे। इस पहल का महत्वपूर्ण पहलू केंद्र और राज्य सरकार का समन्वय भी है। बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की मौजूदगी प्रस्तावित है। इससे टेलीकॉम विनिर्माण के क्षेत्र में नीतिगत और औद्योगिक सहयोग को लेकर चर्चा का दायरा बढ़ सकता है।

बेंगलुरु के तकनीकी मॉडल से सीख

मुख्यमंत्री का बेंगलुरु दौरा सिर्फ निवेशकों की बैठक तक सीमित नहीं रहेगा। वे क्वालकॉम के आरएंडडी सेंटर के साथ सिग्नलचिप इनोवेशन और सिग्नलट्रॉन सिस्टम का दौरा भी करेंगे। इन केंद्रों में अनुसंधान और टेलीकॉम तकनीक के क्षेत्र में हो रहे काम को समझने की कोशिश होगी। दरअसल, बेंगलुरु के तकनीकी इकोसिस्टम और ग्वालियर के प्रस्तावित विनिर्माण क्षेत्र के बीच कनेक्शन इस पूरी पहल का अहम हिस्सा है। यदि निवेश के साथ तकनीकी सहयोग, अनुसंधान और स्थानीय सप्लाई चेन विकसित होती है, तो ग्वालियर में टेलीकॉम उद्योग का एक व्यापक आधार तैयार हो सकता है। अब 22 सितंबर की बैठक में सामने आने वाले निवेश प्रस्ताव यह तय करेंगे कि ग्वालियर टीएमजेड की यह पहल कितनी तेजी से जमीन पर आकार लेती है।

Tags: #Seeking telecom investment for Gwalior from Bengaluru
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार
“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version