Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

पहलगाम हमला: सुरक्षाबलों ने बम से उड़ाया इस आतंकी का ​ठिकाना…आतंकी आसिफ के घर पर भी चला बुलडोजर…..सीमा पर भी की सेना ने जवाबी फायरिंग

DigitalDesk by DigitalDesk
April 25, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Security forces bombed the terrorist hideout and bulldozers were also used on Sheikh house
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पहलगाम हमला: सुरक्षाबलों ने बम से उड़ाया इस आतंकी का ​ठिकाना…आसिफ के घर पर भी चला बुलडोजर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शामिल स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा स्थित गोरी इलाके में बने घर को सुरक्षा बलों ने आज बम से उड़ा दिया। आदिल थोकर ​​आदिल गुरी के रूप में पहचाने जाने वाले इस आतंकी के खिलाफ कई आरोप है। पहलगाम की ​बैसरन घाटी में पिछली 22 अप्रैल को हुए हमले की योजना बनाने के साथ उसे अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद करने का आरोप गुरी पर है। वहीं, इस हमले में शामिल दूसरे स्थानीय आतंकी आसिफ शेख के त्राल क्षेत्र में बने घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की टीम ने बुलडोजर से गिरा दिया।

Related posts

Shashi Tharoor: असहमति पर सियासत तेज मणि शंकर अय्यर को शशि थरूर का खुला पत्र, ‘देशभक्ति पर सवाल ठीक नहीं

Shashi Tharoor: असहमति पर सियासत तेज मणि शंकर अय्यर को शशि थरूर का खुला पत्र, ‘देशभक्ति पर सवाल ठीक नहीं

March 12, 2026
MFI IN BIHAR

बिहार एमएफआई विधेयक…जानें माइक्रोफाइनेंस बिल की मुख्य बातें…. कैसे मिलेगा गरीबों को संरक्षण

March 12, 2026
  • अनंतनाग में आतंकी का घर सुरक्षा बलों ने बम से उड़ाया
  • पहलगाम आतंकी हमले में थे स्थानीय आतंकी शामिल
  • आदिल हुसैन थोकर का अनंतनाग के बिजबेहरा में है घर
  • गोरी इलाके में बने घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ाया
  • स्थानीय आतंकी आसिफ शेख ने भी की थी मदद
  • त्राल क्षेत्र में बना था आतंकी शेख का घर
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शेख के घर पर चलाया बुलडोजर

बता दें पहलगाम हमले में स्थानीय आतंकी आदिल हुसैन थोकर शामिल था। उसके अनंतनाग जिले बिजबेहरा के गोरी इलाके में घर को सुरक्षा बलों ने बम से उड़ा दिया है। आदिल थोकर की पहचान ​​आदिल गुरी के रूप में भी है। इस आतंकी पर आरोप है कि पहलगाम की ​बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की योजना बनाने और उस योजना को अंजाम देने में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मदद की थी।

पहलगाम हमले में स्थानीय आतंकी आसिफ शेख भी शामिल था। जिसके त्राल स्थित घर को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से बुलडोजर से गिरा दिया है। बता दें स्टील टिप वाली गोलियों, एके-47 राइफलों और बॉडी कैमरा पहने हुए लश्कर-ए-तैयबा एलईटी के करीब चार आतंकवादियों ने पिछले दिनों 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच हिंदुओं को निशाना बनाया था। इतना ही नहीं उन पर गोलियों की बौछार कर दी थी। इस आतंकी हमले में करीब 26 निर्दोश लोगों की जान गई थी। जिनमें से अधिकांश हिन्दु पर्यटक थे। जो भारत के अलग-अलग प्रदेशों से जम्मू-कश्मीर घूमने पहुंचे थे। इन

आतंकवादियों को मिली थी स्थानीय आंतकी की मदद

आतंकवादियों को दो स्थानीय आंतकी की मदद मिली थी। दोनों स्थानीय आतंकियों की पहचान बिजबेहरा निवासी आदिल हुसैन थोकर और त्राल निवासी आसिफ शेख के रूप में की गई है। बताया जाता है कि आदिल हुसैन थोकर साल 2018 में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्त अवैध तरीके से पाकिस्तान गया था। जहां उसने पाकिस्तान प्रवास के दौरान आतंकी कैम्प में ट्रेनिंग भी थी। पिछले साल 2024 में आदिल जम्मू-कश्मीर वापस लौटा था। पहलगाम हमले के बाद हमले के कुछ चश्मदीदों ने भी बताया​ कि कुछ आतंकी पश्तून भाषा में आपस में बातचीत कर रहे थे। सूत्र बताते हैं कि इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि हमले में शामिल सभी आतंकवादी पाकिस्तान में पलने वाले आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैं। हालांकि द रेजिस्टेंस फ्रंट TRF ने भी इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा आतंकी संगठन है। जिसका उपयोग हमले को एक स्वदेशी समूह के काम के तौर पर दिखाने के लिए किया गया था।

सेना ने दिया पाकिस्तान की फायरिंग का ये करारा जवाब

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा एलओसी पर पाकिस्तानी फायरिंग का करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना ने आज शुक्रवार 25 अप्रैल की सुबह बताया कि पाकिस्तानी सेना की ओर से उकसावे की कार्रवाई की गई थी। इसके साथ ही नियंत्रण रेखा पर कुछ जगह पर पाकिस्तानियों ने छोटे हथियारों से फायरिंग की थी। भारतीय सेना के जवानों ने पाक की इस नापाक कार्रवाई का करारा जवाब दिया है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 234
Tags: #bulldozer on house#security forces#terrorist hideout
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version