Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

इंतजार खत्म..! अब आप दो घंटे में पहुंचेंगे पटना से गया… इस दिन होगा पटना-गया-डोभी कॉरिडोर का लोकार्पण

DigitalDesk by DigitalDesk
May 1, 2025
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

इंतजार खत्म..! अब आप दो घंटे में पहुंचेंगे पटना से गया… इस दिन होगा पटना-गया-डोभी कॉरिडोर का लोकार्पण

पटना से गया के बीच की दूरी अब महज 2 घंटे में तय हो जाएगी जी हां दरअसल पटना-गया-डोभी कॉरिडोर जल्द ही जनता को समर्पित किया जायेगा। बिहार विधानसभा के चुनाव से पहले केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और बिहार की नीतीश कुमार की सरकार ने ये एक और बड़ी सौगात क्षेत्र के लोगों को दी है। राज्य के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने ऐलान किया है कि बहुप्रतीक्षित पटना-गया-डोभी कॉरिडोर इसी माह में जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

Related posts

Jaishankar-Wang Yi meeting

भारत-चीन रिश्तों में नई गर्माहट! मनीला में जयशंकर-वांग यी की मुलाकात, सीमा शांति, व्यापार और ब्रिक्स सहयोग पर जोर

July 23, 2026
China and the US

चीन और अमेरिका शुल्क कटौती व्यवस्थाओं पर राय मांग रहे हैं:चीनी वाणिज्य मंत्रालय

July 23, 2026
  • घटेगी पटना से गया के बीच की दूरी
  • अब दो घंटे में पूरा होगा सफर
  • जल्द होगा पटना-गया-डोभी कॉरिडोर का लोकार्पण
  • पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की समीक्षा
  • एनएचएआई के साथ की समीक्षा बैठक
  • कहा— कॉरिडोर का काम हो चुका है पूरा
  • इसी माह किया जाएगा कॉरिडोर को जनता को समर्पित

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने एनएचएआई के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी है। समीक्षा बैठक के दौरान आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की प्रगति को लेकर भी समीक्षा की गई है। बताया जा रहा है कि बिहार की बहुप्रतिक्षित योजना पटना-गया-डोभी कॉरिडोर इसी माह मई में राज्य की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस संबंध में कहा है कि एनएचएआई की टीम के साथ उन्होंने इस समीक्षा की है। इस महत्वपूर्ण बैठक में पथ निर्माण विभाग सचिव बी.कार्तिकेय धनजी ही नहीं एनएचएआई मुख्य महाप्रबंधक सह क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ ही दूसरे अधिकारी भी मौजूद रहे।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने आमस-दरभंगा फोर लेन कॉरिडोर के साथ ही पटना-गया-डोभी कॉरिडोर और औटा-सिमरिया समेत कई अहम सड़क परियोजनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि पटना-गया- डोभी का निर्माण काम पूरा कर लिया गया है। विभाग के अधिकारियों को उन्होंने जहानाबाद बाईपास में हाई टेंशन लाइन के टॉवर को शीर्घ ही शिफ्ट करने के भी निर्देश दे दिये हैं। इसी माह मई में इस बहुप्रतिक्षित सड़क परियोजना का उद्धघाटन किया जाने वाला है। इसके साथ ही औटा-सिमरिया सड़क निर्माण के बाकी बचे काम को भी शीर्घ पूरा कर राज्य के लोगों को समर्पित करने के निर्देश मंत्री ने दिये हैं। बिहटा में दोनों आरओबी के निर्माण का काम आने वाले दो माह में पूरा करने के भी निर्देश दिये गये हैं।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जोर देते हुए कहा कि आमस-दरभंगा सड़क परियोजना में भी तेजी लाने के लिए अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिये गए हैं। इस एक्सप्रेस—वे बिहार के सात जिले जोड़ेंगे। इसके साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार को भी यह एक्सप्रेस वे जोड़ेगा। इससे यात्रा करने वालों के सफर का समय कम से कम चार घंटे कम हो जाएगा।

सुगम और सुचारु यातायात देने लिए सरकार प्रतिबद्ध

बिहार की नीतीश कुमार सरकार पूरे राज्य में यातायात सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इस बैठक में एनएचएआई की ओर से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति को और तेज करने के संबंध में महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की है। मंत्री नितिन नवीन ने बैठक में कहा कि पटना से बिहटा जाने वाली सड़क पर वाहनों के आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए भी विभाग के अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए गये हैं। इसके साथ ही अधिकारियों को अगली बैठक से पहले राज्य की हर सड़क परियोजना का पूरा निरीक्षण करने के भी निर्देश जारी किये गए हैं। मंत्री ने कहा कि कोई भी परियोजना सही ढंग और व्यवस्थित तरीके से तभी पूरी हो सकती है जब परियोजना की वास्तविक स्थिति के बारे में आपके पास पूरी जानकारी हो। राज्य की नीतीश कुमार सरकार जनता को सुगम और सुचारु यातायात देने लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Post Views: 668
Tags: #Patna-Gaya-Dobhi Corridor # The corridor will be dedicated to the public
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version