श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान : शिक्षक दिवस पर होगा सम्मान…जानें कैसे करें नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए आवेदन.

Honours to be conferred on Teachers Day

देशभर के नवाचारी और समर्पित शिक्षकों के लिए एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने का सुनहरा अवसर आ गया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नेशनल टीचर्स अवॉर्ड 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10 जुलाई 2026 तक शिक्षक स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • 10 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • राष्ट्रपति करेंगे विजेताओं का सम्मान
  • 50 हजार रुपये और सिल्वर मेडल
  • नवाचार करने वाले शिक्षकों को मिलेगा मंच
  • शिक्षक दिवस पर होगा राष्ट्रीय सम्मान

यह पुरस्कार उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने केवल पढ़ाने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने नवाचार, रचनात्मक शिक्षण और समाज के प्रति योगदान से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सरकारी, सहायता प्राप्त, स्थानीय निकायों द्वारा संचालित तथा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के योग्य शिक्षक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

क्या मिलेगा सम्मान?

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को हर वर्ष 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है। विजेताओं को 50 हजार रुपये की नकद राशिसिल्वर मेडल और सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया जाता है। इसके साथ ही उन्हें नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में भाग लेने और राष्ट्रपति से संवाद का अवसर भी मिलता है।

कैसे होगा चयन?

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। पहले जिला स्तर पर स्क्रीनिंग होगी, फिर राज्य स्तर पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्रीय जूरी अंतिम चयन करेगी। चयनित शिक्षकों की सूची अगस्त में जारी होगी, जबकि सम्मान समारोह 4 और 5 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन 10 जुलाई 2026 तक करें ऑनलाइन 
  • जिला स्तर स्क्रीनिंग : 14–21 जुलाई
  • राज्य स्तर स्क्रीनिंग : 22–29 जुलाई
  • राष्ट्रीय जूरी चयन : 3–7 अगस्त
  • चयनित शिक्षकों को सूचना : 10–20 अगस्त
  • सम्मान समारोह : 4–5 सितंबर 2026

शिक्षा मंत्रालय का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों को राष्ट्रीय पहचान देना है, जिन्होंने अपने प्रयासों से शिक्षा को अधिक प्रभावी, नवाचारी और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बनाया है। यह सम्मान न केवल उत्कृष्ट शिक्षकों की उपलब्धियों को पहचान देता है, बल्कि पूरे शिक्षा जगत को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित भी करता है।

Exit mobile version