Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

पीडीए को मजबूत करने में जुटे अखिलेश की BSP के इस वोट बैंक पर नजर…बुआ के वोट पर बबुआ की नजर..!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 10, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
Samajwadi Party President and former Chief Minister Akhilesh Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में दो साल बाद 2027 में विधानसभा के चुनाव होंगे, लेकिन चुनावी तपीश अभी से महसूस होने लगी है। चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपने ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को मजबूत करने में जुट गए हैं। @BSP बहुजन समाज पार्टी से जुड़े पूर्व नेताओं को सपा में शामिल करके, @Akhilesh Yadav अखिलेश यादव बसपा के कोर वोट बैंक ही नहीं दलित समुदाय को भी अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल 2024 के लोकसभा चुनावों में मिली सपा की सफलता पर यह रणनीति आधारित है। लोकसभा चुनाव में सपा ने बीजेपी को कड़ी चुनौती दी थी।

  • उत्तर प्रदेश में 2027 में होंगे विधानसभा चुनाव
  • अभी से महसूस हो रही चुनावी तपीश
  • पीडीए फॉर्मूले को मजबूत करने में जुटे अखिलेश
  • बसपा से जुड़े पूर्व नेताओं को सपा में कराया शामिल

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दो साल पहले ये ही सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है। 2027 में विधानसभा चुनाव के लिए सभी सियासी दल अपनी अपनी जमीन तैयार कर रहे हैं। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपना फोकस @PDA पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले पर लगाया है।इस और भी मजबूत करने में जुटे हैं। इसके मद्देनजर अखिलेश यादव ने पिछले दिनों मायावती की पार्टी बसपा के पूर्व नेता दद्दू प्रसाद को अपने साथ मिला लिया है। दद्दू प्रसाद के अतिरिक्त अखिलेश ने देवरंजन नागर, सलाउद्दीन और जगन्नाथ कुशवाहा भी सपा की सदस्यता दिलाई।

Related posts

Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
Breaking News: 9 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: लखनऊ में विपक्ष का प्रदर्शन, दिल्ली में मौसम का अलर्ट और नाना पाटेकर के निधन से शोक

Breaking News: 20 अक्टूबर 2026 की 10 बड़ी खबरें: दशहरा, भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौता, मौसम अलर्ट और राजनीति से जुड़ी अहम अपडेट

October 20, 2026

बताया जाता है कि दद्दू प्रसाद बीएसपी संस्थापक कांशीराम की सियासी प्रयोगशाला से निकले हुए एक मंझे हुए नेता हैं। वे एक समय मायावती के कोर टीम का भी हिस्सा हुआ करते थे। बुंदेलखंड में मायावती और बसपा के वे बड़े दलित चेहरा हुआ करते थे।@Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने कुछ ही तरह 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भी बसपा बैकग्राउंड वाले कई नेताओं को सपा में शामिल कर बीजेपी से मुकाबला किया था। अब इसी तज पर 2027 के लिए अखिलेश ने रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। सपा की नजर इस तरह से बसपा के कोर वोटबैंक दलित समुदाय पर टिक गई है। जिसे साधकर वह 2027 में चुनावी जंग को फतह करना चाहती है।

सपा पीडीए को और मजबूत करने में जुटी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पीडीए फॉर्मूला 2024 के लोकसभा चुनाव में हिट रहा था। 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक यानी पीडीए पॉलिटिक्स की नैया पर सवार होकर बीजेपी को करारी मात दी थी। उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 लोकसभा सीट जीतने में कामयाब रही थी जबकि और कांग्रेस को 6 सीट और बीजेपी को 33 सीटें मिली थी। बीजेपी के सहयोगी दलों के पाले में केवल तीन सीटें आईं थी।

सपा ने अब तक के अपने चुनावी इतिहास में लोकसभा की सबसे ज्यादा सीटें 2024 में जीतने में कामयाब रही थी। इसके चलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2027 के लिए अपनी पीडीए की सियासत को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में उन्होंने जिन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है, उसमें ओबीसी ही नहीं दलित और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े नेता हैं।

अखिलेश ने पीडीए राजनीति के चलते ही उत्तरप्रदेश में योगी के 80-20 फॉर्मूले के सामने अपना 90-10 का समीकरण को चलने का दांव खेला है। अखिलेश के फॉर्मूले को जातीय गणित से जोड़कर देखा जा रहा है। @Akhilesh Yadav अखिलेश यादव 90 फीसदी को पूरा करने के लिए समाजवादियों के साथ अब अंबेडकरवादियों को भी सपा से जोड़ने में लगे हैं। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के साथ दलित और अल्पसंख्यक ही नहीं सवर्ण वोटों में भी सेंधमारी का पासा फेंक रही है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Tags: #Samajwadi Party PDA Formula#Uttar Pradesh Assembly Elections 2025#Uttar Pradesh BJP village street ward Chalo campaignakhilesh yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version