Saturday, June 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

यूपी सपा के विवादित पोस्ट ने गरमाई सियासत…! डिप्टी सीएम के DNA को लेकर की ये अभद्र टिप्पणी…CM योगी से भूपेन्द्र सिंह तक बीजेपी नेताओं ने दी अखिलेश को ये नसीहत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 20, 2025
in स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश की राजनीति में इस दिनों एक विवाद ने सियासी घमासन मचा दिया है। जिसमें समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ओर से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने यूपी की राजनीति को गर्मा दिया है।

  • यूपी BJP प्रदेशाध्यक्ष का बड़ा बयान
  • ‘सपा के नेताओं की भाषा अर्मादित’
  • ‘सभ्य समाज नहीं करेगा इसे स्वीकार’

कैसे हुई विवाद की शुरुआत

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से राज्य के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के डीएनए पर की अभद्र टिप्पणी की गई। जिसमें उनके चरित्र और वंश पर सवाल उठाए गए थे। जिसमें रेड-लाइट एरिया का उल्लेख भी था। इस पोस्ट में उनकी दिवंगत माता का भी अपमान सपा ने किया। जिसे भाजपा नेताओं ने महिलाओं के प्रति अपमानजनक और जातिगत विद्वेष फैलाने वाला बताया है।

Related posts

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings

Alleged irregularities in Ram Mandir offerings: सीएम योगी ने साधा सपा पर निशाना…कहा जल्द होगा दूध का दूध पानी का पानी

June 20, 2026
Cricketer Arshdeep Home

शादी की शहनाई से गूंजेगा रोहतास, आकाशदीप के घर उत्सव का माहौल

June 20, 2026

कानूनी कार्रवाई..लखनऊ में FIR दर्ज

सपा की विवादित पोस्ट के खिलाफ लखनऊ में एफआईआर भी दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही सपा के प्रदेश अध्यक्ष और मीडिया सेल के हैंडलर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर में आईटी अधिनियम, 2008 के तहत अश्लीलता, शांति भंग और सामाजिक वैमनस्य फैलाने जैसे संगीन आरोप शामिल हैं।

जानें क्या बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने खिलाफ की गई सपा इस टिप्पणी को सपा की वैचारिक गिरावट का प्रतीक बताया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से आग्रह किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं को राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और जॉर्ज फर्नांडिस जैसे समाजवादी नेताओं के मूल्यों की शिक्षा प्रदान करें। पाठक ने सपा नेताओं को “शिशुपाल” कहकर संबोधित किया। साथ ही जनता से ऐसे व्यवहार के खिलाफ न्याय की अपील भी उन्होंने की।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को दी समझाइश

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को संयम दोनों पक्षों को बरतना चाहिए। उन्होंने अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं से भविष्य में इस तरह की भाषा का प्रयोग न करने की अपील की। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भी पहले से आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। अखिलेश ने पाठक से अपने बयानों पर आत्ममंथन करने और नैतिक मूल्यों का पालन करने की सलाह दे डाली।

इस बीच उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि काफी दिनों से समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल पेज से कुछ ऐसी पोस्ट आ रही हैं। जिनकी भाषा बेहद अमर्यादित है… जिस तरह की भाषा का वे प्रयोग करते हैं… वह असहनीय है। इस तरह की भाषा सभ्य समाज इसे कभी स्वीकार नहीं करता। जहां तक डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सवाल है तो वे हमेशा राजनीतिक विषयों पर ट्वीट करते रहते हैं…लेकिन समाजवादी पार्टी जिस तरह की भाषा का उपयोग कर रही है.. वह असहज करने वाली है।

भाषा मर्यादा में रहना चाहिए- ​योगी

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा है कि हम सभी को अपनी भाषा की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए…भाषा की मर्यादा में रहना चाहिए… एक दूसरे के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।

  • मंत्री निषाद ने साधा सपा पर निशाना
  • डिप्टी सीएम पर टिप्पणी का किया विरोध
  • ‘जनता स्वयं न्यायाधीश है,दंड देगी’

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी सपा पर जमकर निशाना साधा…मंत्री निषाद ने सपा मीडिया सेल के सोशल मीडिया अकाउंट की ओर से उत्तरप्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर की गई टिप्पणी पर ऐतराज जताया…और इस मामले पर कहा कि भारतीय सभ्यता और संविधान में अमर्यादित भाषा की कोई जगह नहीं है। जनता स्वयं न्यायाधीश है और ऐसे लोगों को समय आने पर सत्ता से बाहर कर चुकी है। जनता सब जानती है…जनता केवल और केवल मर्यादित लोगों के साथ रहना चाहती है।

Post Views: 551
Tags: #Samajwadi Party media cell#UP Deputy CM Brajesh Pathak
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version