Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

तमिलनाडु अमीर राज्य है पर मुआवजे की आस में पपथि बस के नीचे कूदकर बेटे की फीस भरना चाहती है !

राज्य की अमीरी और नागरिक की गरीबी में फर्क समझिए साहब

DigitalDesk by DigitalDesk
July 20, 2023
in दिल्ली
0
तमिलनाडु अमीर राज्य है पर मुआवजे की आस में पपथि बस के नीचे कूदकर बेटे की फीस भरना चाहती है !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश का दूसरा सबसे अमीर राज्य तमिलनाडु को माना जाता है। इसी राज्य में एक बड़ा शहर है सेलम। कहने को इस जिले में एक नंबर की गुणवत्ता युक्त हल्दी का उत्पादन होता है,जिसमें करक्यमिन काफी मात्रा में पाया जाता है। हल्दी की इसी खासियत के चलते दुनियाभर की कंपनियां सेलम की हल्दी खरीदने के लिए लालयित रहतीं हैं। इसके बदले दवा कंपनिया भरपूर पैसा भी खर्च करती हैं। वजह ये है कि सेलम की हल्दी में करक्यूमिन लगभग 11 प्रतिशत तक पाया जाता है। करक्यूमिन वो पीले रंग का रसायन है जो देशी ऐंटीबायोटिक के तौर पर काम आता है। इसी खासियत के चलते दवा कंपनियां करक्यूमिन की प्रचुर मात्रा वाली सेलम की हल्दी के मनमाफिक दाम देने को तैयार रहती हैँ।

क्या राहत भरी तस्वीर है!

मतलब उत्पादन,आमदनी और तमाम आय के स्रोत यहां की संपन्नता को मजबूत करते है। तमिलनाडु की यह तस्वीर काफी राहत भरी दिखाई दे रही होगी। पर सेलम की 46 वर्षीय पपथि के लिए तमिलनाडु की यह संपन्नता से भरी तस्वीर बदरंग है। पाई पाई के लिए जूझने वाली पपथि ने बस के आगे कूदकर सिर्फ इसलिए जान दे दी ताकि उसके बेटे के कॉलेज की फीस भरी जा सके। उसे उम्मीद थी कि मैं सफाई कर्मी हॅू इसलिए मरने पर 45 हजार रुपए का मुआवजा मिल जाएगा। इससे पहले उसने कई रिश्तेदारों से फीस के लिए पैसे उधार मांगे थे लेकिन किसी ने उसे फूटी पाई नहीं दी। रिश्तेदारों को पता था कि ये विधवा महिला पैसा चुका नहीं पाएगी इसलिए सभी ने उससे कन्नी काट ली।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

जान देकर फीस भरने की चाहत

पपथि का बस के नीचे कूदकर आत्महत्या वाला वीडियो जब वायरल हुआ जो मानवता को सीधे तौर पर शर्मसार कर देने वाला है। ये बात सिर्फ पपथि की नहीं है। देश में ऐसे लाखों लोग हैं जो रात दिन मेहनत करने के बाद भी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं कर पाते। मुझे नहीं लगता इस तरह गरीबी और बदहाली से मरने वालों का कोई आंकड़ा किसी सरकार के पास होगा। यदि है भी तो ऐसे लोगों के लिए कोई पुख्ता योजना क्यों नहीं बनाई जाती है। जब तक इस तरह घटनाएं भारत जैसे विकासशील देश में होतीं रहेंगी तब तक चमचमाता विकास पागल हुआ घूमता ही नजर आता रहेगा।

Post Views: 237
Tags: Delhi News
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version