Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान

कांग्रेस के हाथ से निकल गए सचिन पायलट!

कांग्रेस के हाथ से निकल गए सचिन पायलट!

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2022
in राजस्थान
0
कांग्रेस के हाथ से निकल गए सचिन पायलट!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान कांग्रेस में बीते साल से गहलोत और पायलट के बीच चल रही सियासी जंग अभीतक शांत नहीं हुई है. कांग्रेस आलाकमान की कई कोशिशों के बावजूद भी पायलट-गहलोत का विवाद नही सुलझ सका. इसी बीच कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन ने राज्य कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान दिया है. अजय माकन ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अभी अस्वस्थ्य है. अगर उनकी तबीयत ठीक रहती तो कैबिनेट का विस्तार कबका हो गया होता. लेकिन अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है. गहलोत के पूर्ण स्वस्थ्य होने के बाद ही कैबिनेट विस्तार पर कोई फैसला लिया जाएगा. वही माकन ने सचिन पायलट को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला.

अजय माकन ने पायलट मामले को लेकर कहा की रही बात सचिन पायलट की तो उनका राष्ट्रीय स्तर पर क्या करना है, यह हमारे लेवल से बाहर है. पायलट के मामले में जो भी तय होगा, वह सोनिया गांधी तय करेंगी. पायलट को राष्ट्रीय स्तर पर करना है, तो वह कर देंगी और अगर पायलट को राज्य स्तर पर क्या करना है, तो वह हम कर देंगे. अजय माकन के इस बयान के बाद से सियासी गलियारों में चार्चा है कि क्या सचिन पायलट कांग्रेस के हाथ निकल गए है. आखिर अजय माकन ने ऐसा क्यों बोला की पायलट का स्तर क्या है, यह हमारे लेवल से बाहर है. क्या सचिन पायलट और अजय माकन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसी चर्चाएं अब राज्य की सियासत को फिर गर्म करने लगी है. बता दें कि राजस्थान सरकार में कैबिनेट का विस्तार होना है. इसके साथ ही राज्य में रजनैतिक नियुक्तियां भी होना है. लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब होने के चलते कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया. वही पायलट कैबिनेट विस्तार में अपने समर्थकों को शामिल कराना चाहते है. बीते दिनों खबरे आई थी की सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच मतभेद चल रहे थे, लेकिन अब यह मतभेद दूर हो चुके हैं. पायलट केंप के लोगों को सरकार में जगह मिलने जा रही है.

Related posts

Does lemon water detox the kidneys Find out the truth behind the viral claims

नींबू पानी किडनी को करता है डिटॉक्स? जानिए वायरल दावों का सच

September 3, 2026
राजस्थान में ‘School Thik Karo’ अभियान पर बवाल, स्कूल की बदहाली का मुद्दा छूटा और राजनीति आमने-सामने आई

राजस्थान में ‘School Thik Karo’ अभियान पर बवाल, स्कूल की बदहाली का मुद्दा छूटा और राजनीति आमने-सामने आई

August 22, 2026

क्या पायलट बनेगे उपमुख्यमंत्री?

पायलट कैंप की ओर से दावा किया गया था कि मंत्री मंडल का विस्तार अगस्त में ही होना था, लेकिन मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य सही नहीं रहने के चलते इसे टाल दिया गया था. लेकिन अब गहलोत मंत्रीमंडल का विस्तार हो जाएगा. मंत्रीमंडल विस्तार में पायलट समर्थक कम से कम पांच विधायकों को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है. वही सचिन पायलट ने कहा था की मंत्रीमंडल विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है. मुख्यमंत्री पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर रहे है, लेकिन हमारा लक्ष्य एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस को वापस लाना है. लेकिन पायलट ने खुद को डिप्टी सीएम बनाए जाने की संभावना को लेकर साफ कर दिया की वो सरकार में शामिल नहीं होंगे.

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version