Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पुतिन के आगे झुकी वैगनर आर्मी, रूस सरकार के साथ किया समझौता, बेलारूसी राष्ट्रपति बने मध्यस्थ

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2023
in मुख्य समाचार
0
पुतिन के आगे झुकी वैगनर आर्मी, रूस सरकार के साथ किया समझौता, बेलारूसी राष्ट्रपति बने मध्यस्थ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रूस में तख्तापलट का खतरा टल गया है . प्राइवेट आर्मी वैगनर ने अपना विद्रोह खत्म कर दिया है. वैगनर आर्मी के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिनहास ने बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता के बाद अपनी सेना को राजधानी मॉस्को की तरफ मार्च करने भी रोक दिया है.  इसी के साथ रूस का सबसे गंभीर सुरक्षा संकट टल गया है. आर्मी अब फील्ड कैंप की और रवाना हो गई है. बता दें कि शनिवार को वैगनर ग्रुप ने पुतिन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. वैगनर सेना ने रूस के रोस्तोव शहर के सेना मुख्यालय को भी अपने कब्जे में ले लिया था , लेकिन बेलारूसी राष्ट्रपति की मध्यस्था के बाद अब स्थिति रूस सरकार के नियंत्रण में दिखाई दे रही है.

 

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बेलारूसी राष्ट्रपति ने कराई डील
वैगनर आर्मी ने रूस सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने अपने इस विद्रोह को खत्म कर दिया है. विद्रोह खत्म करने में सबसे बड़ा हाथ बेलारूसी राष्ट्रपति का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने रूस सरकार और वैगनर आर्मी चीफ के बीच डील करवाई है. इस डील के तहत वैगनर आर्मी अपने विद्रोह खत्म कर देगी और उनके खिलाफ चलाएं जा रहे क्रिमिनल केस बंद कर दिए जाएंगे. वहीं वैगनर आर्मी चीफ को बेलारूस जाना पड़ेगा. इसके साथ ही जिन लड़ाको ने रूस सरकार के खिलाफ विद्रोह नहीं किया था , उन्हें सरकार के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर करने पड़ेगे.

 

क्रेमलिन ने जारी किया बयान
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री एस पेसकोव ने कहा कि प्रिगोझिन बेलारूस जाएंगे, और उनके साथ विद्रोह करने वाले सेनानियों पर उनकी “मोर्चे पर सेवा” को देखते हुए कानून द्वारा मुकदमा नहीं चलाया जाएगा.पेसकोव ने कहा, प्रिगोझिन्हास रूस छोड़ देंगे और शनिवार को अपने सैनिकों को रोकने के बाद आरोपों का सामना नहीं करेंगे. वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन और रूस के सैन्य अधिकारियों के बीच झगड़ा पिछले दिनों हिंसक चरम पर पहुंच गया, उनकी सेना ने दक्षिणी रूस में एक प्रमुख सेना मुख्यालय पर कब्जा कर लिया और फिर राजधानी को धमकी देने के लिए उत्तर की ओर बढ़ गए.

 

क्या है वैगनर ग्रुप ?
वैगनर ग्रप रूस के सैनिकों का निजी संगठन है. 2014 से पहले यह संगठन गुप्त था और यूक्रेन , अफ्रीका , मध्य पूर्व जैसे देशों में सक्रिय था. वैगनर ग्रुप की शुरूआत रूसी सेना के पूर्व अधिकारी दिमित्री उत्किन ने की थी . ताजा आंकड़ो के अनुसार इस ग्रुप में 50 हजार से अधिक सैनिक है. इस समय वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोझिनहास हैं.

 

Post Views: 157
Tags: RussiaRussia Ukraine Warwagner army
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version