Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मनोरंजन

Russ-Ukrainian War: रूस की साध्वी और यूक्रेन के बाबा महाकुंभ में नतमस्तक! मकसद एक दोनों देशों में हो शांति…!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2025
in मनोरंजन
0
Russ Ukrainian War Maha Kumbh Sadhvi Anand Mata Russ Giriji Maharaj of Ukraine
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Russ-Ukrainian War के बीच दोनों देशों के लोग भारत में रहकर महाकुंभ में शांति का संदेश देते नजर आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच दोनों देशों से करीब 70 लोग यहां संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे हुए हैं। युक्रेन के गिरिजी महाराज और रुस की आनंद माता दोनों विश्व शांति और युद्ध से प्रभावित देशों के लिए हर दिन विशेष प्रार्थना करते हैं। दोनों देश युद्ध और संघर्ष में लगे हुए हैं, जिससे दोनों पक्षों को अब तक भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।

एक ओर रूस — युक्रेन के बीच लंबे समय से युद्ध चल रहा है, दूसरी तरफ इन दोनों देशों के संन्यासी यूपी की संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ में मौजूद हैं। दोनों देशों के संन्यासी शांति का संदेश दे रहे हैं। बता दें करीब तीन साल से रूस — युक्रेन दोनों देशों के बीच युद्ध चल रहा है। इस भीषण युद्ध के दौरान अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं ,लेकिन दोनों में से कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऐसे में इन दोनों देश के संन्यासी भारत में आकर शांति का संदेश दे रहे हैं। एक ओर जहां रूस — यूक्रेन के बीच खूनी संघर्ष जारी है तो वहीं दूसरी ओर इन दोनों देशों के लोग एक ही शिविर में शांति और सद्भाव के साथ रह रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह अध्यात्म बताई जा रही है।

Related posts

FIFA World Cup 2026

स्पेन ने जीता वर्ल्ड कप, अवॉर्ड्स में भी रहा दबदबा…रोड्री बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी….जानें किसने जीता गोल्डन बूट

July 20, 2026
Trump Embarrassed At FIFA Final

FIFA फाइनल में ट्रंप की किरकिरी, स्पेन के जश्न के बीच हूटिंग..FIFA अध्यक्ष ने ट्रंप को  किया किनारे

July 20, 2026

यूक्रेन के स्वामी विष्णुदेवानंद गिरिजी महाराज और रूस की आनंद लीला माता प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचीं हैं। प्रयागराज में ये दोनों ही एक मंच पर बैठकर प्रेम, शांति और करुणा पर प्रवचन देते नजर आ रहे हैं। बता दें यूक्रेन के स्वामी विष्णुदेवानंद गिरिजी महाराज और रूस की आनंद लीला माता दोनों सेक्टर 18 में पायलट बाबा के शिविर में प्रतिदिन प्रवचन देते हैं। इन दोनों देशों के करीब 70 से अधिक लोग एक ही शिविार में एक साथ शांति की खोज में लगे हैं। प्रयागराज मेला प्रशासन की ओर से उम्मीद जताई जा रही है कि कम से कम 100 लोग और इन दोनों देशों से आएंगे।

बता दें यूक्रेन के विष्णुदेवानंद गिरिजी महाराज को पहले वैलेरी के नाम से पुकारा जाता था। वे यूक्रेन स्थित खार्किव शहर के रहने वाले हैं। अब वे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं। गिरिजी महाराज का कहना है वे दोनों देशों में शांति चाहते हैं। “विश्व शांति के लिए उन्होंनेे संदेश दो शब्दों में व्यक्त किया है। “लोकसंग्रहम” सार्वभौमिक भलाई और “अरु पदै” यानी सार्वभौमिक ज्ञान। उनका कहना है हमें ‘लोक: समस्त: सुखिनो भवन्तु’ मंत्र का स्मरण रखना चाहिए, जो सभी जीवों की भलाई के साथ खुशी की कामना करता है।

इधर रूस की रहने वालीं आनंद माता का नाम पहले ओल्गा था, ओल्गा पश्चिमी रूस के निजनी नोवगोरोड की रहने वाली हैं। उनका कहना है महाकुंभ मेले में यह उनकी पांचवीं यात्रा है। पहली बार वे यहां महाकुंभ में महामंडलेश्वर पायलट बाबाजी के निमंत्रण पर आईं थी। साल 2010 में उन्होंने महामंडलेश्वर का पद स्वीकार किया था। इसके बाद से वे लगभग हर कुंभ मेले में आती रहीं हैं। उन्होंने कहा कि जब रूस और यूक्रेन दोनों देशों के लोग सद्भाव में एक साथ बैठते हैं तो यह एक उदाहरण पेश करता है कि किस तरह आध्यात्मिक खोज राष्ट्रीय पहचान से परे होकर लोगों को एकजुट कर सकती है।

Post Views: 616
Tags: #Giriji Maharaj Ukraine#Maha Kumbh 2025#Russ Ukrainian War#Sadhvi Anand Mata Russ
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version