Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आसान नहीं है NDA सरकार की डगर….I.N.D.I.A गठबंधन की NDA के भविष्य पर नजर..!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 11, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Running the NDA coalition government is the biggest challenge Modi government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आ चुके हैं। केन्द्र में एनडीए की सरकार बन चुकी है। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी अैर उनकी कैबिनेट के 71 मंत्रियों ने शपथ ले ली है। अब इसके बाद सियासी आईने में नजर आने वाली बीजेपी नीत एनडीए सरकार की तस्वीर मौजूदा स्थिति में भले ही सुखद और मजबूत नजर आ रही हो, लेकिन उसके सामने चुनौतियां इस कदर हैं कि आगे चलकर यह तस्वीरें धुंधली होने की आशंका बनी हुई है। तस्वीरों के धंधला होने की गुंजाइश कुछ ज्यादा ही लग रही है।

  • गठबंधन की सरकार चलाना सबसे बड़ी चुनौती
  • फिलहाल सियासी हालात मोदी सरकार के अनुकूल
  • संख्या बल में मजबूत नजर आ रही एनडीए सरकार
  • नजर आ रहा सुखद भविष्य…लेकिन उसके सामने हैं चुनौतियां

दरअसल इसकी एक नहीं कई वजह हैं और सबसे बड़ी वजह गठबंधन की सरकार चलाने का अनुभव न होना भी बताया जा रहा है। इससे पहले 10 साल तक नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रुप में पूर्ण बहुमत वाली सरकार चलाई है।। यह अलग बात है कि एनडीए गठबंधन को दस साल तक उन्होंने अपने साथ रखा। तब पीएम मोदी की ओर से लिये गये फैसलों पर एनडीए गठबंधन में शामिल विभिन्न दल बगैर किसी तरह की​ मीनमेख निकाले , बिना किसी तरह की कोई आपत्ति दर्ज कराये उनके फैसले मानते रहे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

गठबंधन के मजबूत दलों के मिजाज पर निर्भर सत्ता का भविष्य

अब यह भी सच्चाई है कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके कुछ खास मंत्रियों के लिए पिछली 17वीं लोकसभा में पूरी मजबूती के साथ केन्द्र की सरकार चलाने का अनुभव रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं रहने वाला है। अब जबकि 18वीं लोकसभा में बीजेपी जादुई आंकड़े 272 से काफी दूर रह गई है। ऐसे मेंं एनडीए गठबंधन के मजबूत दलों के मिजाज पर सत्ता की रफ्तार निर्भर रहेगी। इस जैसी विकट समस्या का सामना भी अब मोदी सरकार को करना होगा।

बहरहाल पीएम मोदी ने हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार केंद्र की सत्ता संभाल ली है। यह भी अपने आप में इतिहास रचने जैसा कार्य ही है। राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम 7 बजकर 15 मिनिट पर नरेंद्र मोदी समेत देशभर से एनडीए के 72 सांसदों ने मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली। प्रधानमंत्री मोदी की मंत्री परिषद में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल किए गए हैं। सभी सहयोगी दलों को साधने के प्रयास में जनता दल युनाइटेड, जनता दल सेक्यूलर, तेलुगू देशम पार्टी, शिवसेना (शिंदे गुट), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक दल, हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम), द रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया को मिलाकर कुल 11 मंत्री भी इसमें शामिल हैं।

मोदी कैबिनेट में तीन पूर्व सीएम

इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार पूर्व सीएम शिवराज, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी समेत बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को मोदी कैबिनेट में शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि बहुत हद तक वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी को दूर करने का काम भी किया गया है।

Post Views: 303
Tags: #biggest challenge#Modi government#NDA coalitionGovernment
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version