पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट? असीम मुनीर की राष्ट्रपति बनने की महत्वाकांक्षा से बढ़ा सियासी तनाव

Rumblings of a coup in Pakistan Political tensions rise over Asim Munir ambition to become President

पड़ोसी देश पाकिस्तान में सबकुछ ठीक नहीं। अब खबरें सामने आ रहीं हैं कि पाकिस्तान में एक बार फिर तख्ता पलट हो सकता है। खबरें यह भी हैं कि पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर की महत्वकांक्षा राष्ट्र्पति की कुर्सी पर बैठने की है। ऐसे में मुनीर पाकिस्तान के दो प्रांत को टुकड़ों में भी बांटने को तैयार है। जिसके चलते पाकिस्तानी सरकार और मुनीर के बीच तल्खियां तेज हो गई है। इस बीच जरदारी अपने बेटे के निकाह का बहाना कर विदेश जा चुके हैं।

पाकिस्तान में तख्तापलट की आहट?

असीम मुनीर की राष्ट्रपति पद पर नजर!

पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी उठापटक की अटकलें तेज हो गई हैं। रिपोर्टों और राजनीतिक चर्चाओं में दावा किया जा रहा है कि सेना प्रमुख असीम मुनीर की महत्वाकांक्षा राष्ट्रपति पद तक पहुंचने की है। इसी के साथ पाकिस्तान के दो बड़े प्रांतों—पंजाब और सिंध—के पुनर्गठन या उन्हें छोटे प्रांतों में बांटने की चर्चा भी सामने आ रही है।

जानकारों के मुताबिक, पंजाब और सिंध का बंटवारा पाकिस्तान की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। खास तौर पर सिंध में सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और आसिफ अली जरदारी की भूमिका इसे बेहद संवेदनशील मुद्दा बना देती है। यही वजह है कि असीम मुनीर और सरकार के बीच संभावित टकराव को लेकर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषण में यह आशंका भी जताई जा रही है कि प्रांतों के पुनर्गठन को लेकर पैदा होने वाला विरोध सेना और सरकार के बीच तनाव का कारण बन सकता है। हालांकि, असीम मुनीर के राष्ट्रपति बनने या तख्तापलट की किसी ठोस योजना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में फिलहाल पाकिस्तान की सियासत में चल रही इन चर्चाओं को अटकलों और राजनीतिक विश्लेषण के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

पाकिस्तान के कौन कौन से प्रांत टूटेंगे

दरअसल पाकिस्तान में आर्मी चीफ असीम मुनीर दो प्रातों को तोड़ा चाहते हैं या कह सकते हैं कि उनमें चार प्रांत बनाना चाहते हैं। इनमें पंजाब प्रांत और सिंध प्रांत है। जानकार मानते हैं कि इन प्रांतो को छोटे छोटे प्रांतो में बांटने के पीछे असीम मुनीर क रणनीति कुछ और ही है। मुनीर पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनना चाहते हैं जिसका रास्ता प्रांतो के बंटवारों से जाता है।

जानें क्यों प्रांतों को तोड़ रहे मुनीर

मुनीर चाहते हैं पाकिस्तान का राष्ट्रपति बनना पाकिस्तान राजनीति के जानकार बताते हैं कि वो तख्ता पलट की कहानी को दोहराना चाहता हैं। ऐसे में उनको कोई बहाना चाहिए कि तख्ता पलट क्यों और किसलिए किया गया। उसी तख्ता पलट की स्क्रिप्ट तैयार करने के लिए सिंध और पंजाब प्रांत को तोड़ने की तैयारी है।

दऱअसल मुनीर के तख्ता पलट का रोड़ा आसिफ अली जरदारी है। जरदारी बिलावल भुट्टों के पिता हैं और पीपीपी पार्टी उन्हीं की है और सिंध प्रांत में सरकार भी पीपीपी पार्टी की है। अगर ऐसे में मुनीर सिंध को बांटना चाहते हैं तो सबसे पहले जरदारी की ओर से विरोध होगा और फिर मुनीर को तख्ता पलट का बहाना मिल जाएगा। यही कारण है कि मुनीर खुद की महत्कावांक्षा के लिए पाकिस्तान के राज्यों को टुकड़ों में बांटना चाह रहा है।

Exit mobile version