Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: टिकट बटा बवाल कटा, दिल्ली पहुंची कर्नाटक बीजेपी की लड़ाई

DigitalDesk by DigitalDesk
April 13, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Karnataka assembly elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन करने के बाद दोनों दलों की ओर से दो सूचियां सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी हुई लेकिन असंतोष सामने नहीं आसा लेकिन बीजेपी की 23 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कर्नाटक इकाई में भारी विद्रोह शुरू हो गया है। पहली सूची में 189 नामों का ऐलना किया था। जिससे कुछ विधायक टिकट से वंचित होने से नाराज हैं। पहली सूची में 11 विधायकों के टिकट काटे गए हैं और 52 नए चेहरों को मैदान में उतारा है।

  • कर्नाटक में 10 मई को होना हैं मतदान
  • बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की दो सूची
  • पहले सूची में 189 नाम,दूसरी में 23
  • नए चेहरों को मौका,पुराने हुए खफा
  • बीजेपी ने पूर्व सीएम शेट्टार का टिकट काटा

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि पार्टी ने 52 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके मुताबिक 189 उम्मीदवारों की सूची में 32 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं जबकि 30 अनुसूचित जाति और 16 अनुसूचित जनजाति वर्ग से हैं। रिपोर्ट बताती है कि बीजेपी ने पहली लिस्ट में 11 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। राज्य की कपू सीट से लालाजी मेंडन को टिकट नहीं दिया गया है। रामदुर्गा से महादेवप्पा का टिकट कट गया। शिराहिती से रमन्ना लमानी को टिकट नहीं मिला। बेलागुम नॉर्थ से अनिल बेनके को मौका नहीं दिया गया। सुल्या में एस अंगर का टिकट भी बीजेपी ने काट ​दिया है। ये वो बड़े नाम हैं जिनको टिकट नही दिया गया। जिसमें लक्ष्मण सऊदी पूर्व डिप्टी सीएम_ आनन्द सिंह का टिकट काट दिया गया है। हालांकि टिकट उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को दिया गया है। वहीं मौजूदा मंत्री एस अंगारा को टिकट नहीं दिया गया। सुलिया विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं। वहीं ईश्वरप्पा और जगदीश शेट्टर के विधानसभा क्षेत्र की घोषणा इस सूची में नही।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव को मैदान में उतारा

वहीं वोकालिगा नेता आर अशोक दो विधानसभा सीट से लड़ेंगे। बंगलुरु के पद्मनाभ नगर के अलावा डी के शिवकुमार की कनकपुरा सीट से भी भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही वी सोमन्ना भी दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। वे सिद्धरमैया के खिलाफ वरुणा से चुनाव लड़ेंगे साथ ही चामराजनगर से भी उम्मीदवार होंगे। येदयुरप्पा की शिकारीपुरा सीट से बीजेपी ने येदयुरप्पा के बेटे बी वायी विजेन्द्र को टिकट ​दिया है। बंगलूरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव को भी टिकट मिला है। हाल में ही आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी में शामिल हुये पूर्व आ ए एस अनिल कुमार को भी टिकट मिला है।।

नड्डा से मिले नाराज पूर्व सीएम शेट्टार

कर्नाटक बीजेपी के दिग्गज नेता कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी की इच्छा जताई। इससे पहले उन्होंने इन खबरों को लेकर खुलकर नाखुशी जाहिर की थी कि उन्हें चुनाव में टिकट नहीं दिए जाने की संभावना है। नड्डा से मुलाकात के बाद शेट्टार ने लगातार छह विधानसभा चुनावों में अपनी जीत और अपने अनुभव का हवाला दिया। जिसके बाद पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने उनसे कहा है कि वे इस मुद्दे पर पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

मंत्री अंगारा ने लिया राजनीति से संन्यास

वहीं कर्नाटक में मंत्री और दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया क्षेत्र से 6 बार विधायक चुने गए एस अंगारा ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें अंगारा को टिकट नहीं दिया गया गया।पार्टी ने सुलिया विधानसभा क्षेत्र से भागीरथी मुरुल्या को उम्मीदवार बनाया है। अंगारा ने कहा समर्पण के साथ पार्टी के लिए मेहनत की, लेकिन किसी विधायक के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है। बीजेपी में ईमानदारी की कोई कद्र नहीं है।

लक्ष्य 150 सीटों पर जीतना

राज्य विधानसभा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है। बीजेपी ने कनार्टक विधानसभा की 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का टारगेट तय किया है। बता दें कि पहली सूची में 52 नए उम्मीदवारों को टिकट दिया गया तो लिस्ट में अन्य पिछड़ा वर्ग के 32, अनुसूचित जाति के 30 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के 16 उम्मीदवारों शामिल हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी। अगले ही महीने 10 मई को राज्य में मतदान होना है।

Post Views: 116
Tags: karnataka assembly election tickets karnataka bjp
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version