Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन पर पीएम ने इस अंदाज में दीं शुभकामनाएं

DigitalDesk by DigitalDesk
January 1, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज 1 जनवरी 2024 को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की बधाई कुछ अलग खास अंदाज में दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिन की बधाई।

  • 1 जनवरी 1971 को हुआ था सिंधिया का जन्म
  • सिंधिया को विरासत में मिली थी सियासत
  • 2020 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी शामिल हुए थे सिंधिया
  • राजशाही विरासत के साथ लोकतंत्र में भी रसूख कायम
  • पीएम मोदी ने दी सिंधिया को जन्मदिन पर शुभकामनाएं

भारत की रॉयल फैमली में शुमार ग्वालियर का सिंधिया का परिवार अपने आप में एक खास महत्व रखता है। ऐसे में आज इस परिवार के ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना जन्मदिन मना रहे हैं। कभी कांग्रेस और अब बीजेपी की सियासत के सबसे कद्दावर चेहरे में से एक केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए राजनैतिक दृष्टिकोण से पिछले दो तीन साल काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। कांग्रेस से बीजेपी में आने के बावजूद केंद्र में इनका रौब बढ़ा ही है। ऐसे में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर सुबह से ही देश प्रदेश के कई नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। यहां तक की पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में सिंधिया के देश में विमानन संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयासों की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आर्थिक प्रगति के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बता दें माधवराव सिंधिया के बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म मुंबई में 1 जनवरी 1971 हुआ था। सियासत सिंधिया को विरासत में मिली थी। भारतीय राजनीति में उनका परिवार उन चुनिंदा परिवारों में से है। जिसके पास राजशाही विरासत होने के साथ ही इनका लोकतंत्र में भी रसूख कायम है। सिंधिया चाहे कांग्रेस में रहे हो या फिर भाजपा में उनका रुतबा कायम रहने के साथ ही बढ़ता गया है। पिता माधवराव सिंधिया की मृत्यु के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से सियासत शुरू की, लेकिन 2020 में उन्होंने सबसे बड़ा सत्ता परिवर्तन मध्यप्रदेश की सियासत में किया, जो मप्र के राजनीतिक इतिहास में दर्ज हो गया। बीजेपी में शामिल होने के बाद तो जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया के सियासी सितारे परवान चढ़ने लगे हैं, और 2021 में सिंधिया का सियासी कद तेजी से बढ़ता गया। बीजेपी ने जहां उनकी मदद से मध्यप्रदेश में 2020 में सरकार बनाई तो वहीं उन्हें भी बीजेपी ने केन्द्र मंत्री बनाया।

सियासी फैसलों में भी लेते हैं पत्नी प्रियदर्शिनी से सलाह

ज्योतिरादित्य सिंधिया के परिवार की बात करें उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे, बेटा महाआर्यमन सिंधिया और बेटी अनन्या राजे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का ताल्लुक वड़ोदरा राजघराने से है वे इस घराने की बेटी हैं। जिनका पारिवारिक फैसलों के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के राजनीतिक फैसलों में अहम योगदान माना जाता है। बहुत कम लोग यहां जानते होंगे कि प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया का नाम दुनिया की 50 खूबसूरत महिलाओं में शुमार है।

कुछ इस तरह रहा ज्योतिरादित्य सिंधिया का सियासी सफर

ज्योतिरादित्य सिंधिया 2002 में पहली बार लोकसभा का उपचुनाव जीते साल 2002, 2004, 2009 और 2014 तक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 4 बार लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की। ज्योतिरादित्य सिंधिया केन्द्र की यूपीए-2 सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री रहे। वे चौदहवीं लोकसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक भी रहे हैं। साल 2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस में शामिल रहते हुए वे पार्टी के महासचिव के पद पर भी रहे। ज्योतिरादित्य सिंधिया 11 मार्च 2020 को कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। बीजेपी में शामिल होने के बाद सिंधिया पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए। 6 जुलाई को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। मौजूदा दौर में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

Post Views: 374
Tags: #Jyotiraditya Scindia BirthdaycongratulationsPM Narendra Modiroyal FamilyUnion Minister
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version